BhopalMadhyaPradesh

82 डॉलर तक पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें नए रेट

भोपाल – कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट देखी गई है, इसकी कीमत 82 डॉलर तक पहुँच चुकी है। वहीं पेट्रोल और डीजल में उतार-चढ़ाव जारी है। तेल कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है।

 ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है। एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। लेकिन अब इसकी कीमत 82.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 78.31 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है।

एमपी में बदले पेट्रोल के भाव

विदिशा में 0.98 रुपये, उमरिया में 0.19 रुपये, सिंगरौली में 0.26 रुपये, शिवपुरी में 0.37 रुपये, पन्ना में 0.21 रुपये, नरसिंहपुर में 1.20 रुपये, मुरैना में 0.23 रुपये, मंडला में 0.90 रुपये, खरगोन में 0.54 रुपये, खंडवा में 0.57 रुपये, झाबुआ में 0.51 रुपये, जबलपुर में 0.52 रुपये, होशंगाबाद में 0.23 रुपये, धार में 0.97 रुपये, छतरपुर में 0.42 रुपये, भिंड में 0.64 रुपये, भोपाल में 0.24 रुपये, बालाघाट में 1 रुपये और बड़वानी में 0.25 रुपये की वृद्धि हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

बालाघाट में 0.92 रुपये, भिंड में 0.59 रुपये, धार में 0.90 रुपये, जबलपुर में 0.48 रुपये, खंडवा में 0.53 रुपये, खरगोन में 0.50 रुपये, मंडला में 083 रुपये, नरसिंहपुर में 1.08 रुपये और विदिशा में 0.89 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा उमरिया, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मुरैना, झाबुआ, होशंगाबाद, छतरपुर और बड़वानी में भी डीजल मंहगा हुआ है। बैतूल, दमोह, दतिया, गुना, रायसेन, रीवा और सिवनी में डीजल के भाव में गिरावट हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.83 रुपये और डीजल की 94.10 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 109.22 रुपये और डीजल की 94.45 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri