Bhopal

एमपी समेत कई जगहों पर पीएफआइ के ठिकानों पर एनआइए ने मारा छापा

भोपाल ।   देशविरोधी गतिविधियों में लिप्‍त संगठनों पर लगाम कसने के लिए केंद्रीय एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के ठिकानों पर एक बार फिर छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एनआइए ने एमपी, यूपी और बिहार में पीएफआइ की कुल 17 जगहों पर दबिश दी है। छापामार कार्रवाई अभी जारी है।

गौरतलब है कि पीएफआइ की देशविरोधी गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर में अधिसूचना जारी पर इस चरमपंथी संगठन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआइ पर आइएसआइएस जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठन से संबंध रखने, आतंकी फंडिंग व हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri