Business

 सेलेक्ट सिटी मॉल वाली कंपनी के आईपीओ को नहीं मिला दलाल स्ट्रीट में ज्यादा भाव

नई दिल्ली: बेंगलुरु, दिल्ली आदि जैसे महनगरों में सेलेक्ट मॉल चल रहे हैं। इन मॉल को चलाने वाले नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT का IPO आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। लेकिन इसके आईपीओ को दलाल स्ट्रीट पर फीकी सलामी मिली। आईपीओ के जरिए इसकी एक यूनिट निवेशकों को 100 रुपये में मिली थी। बीएसई पर यह 102.27 रुपये पर लिस्ट हुआ। मतलब कि महज 2.27 फीसदी का लाभ। हालांकि कारोबार के दौरान इसका शेयर 104.90 रुपये तक गया। तब भी यह लाभ पांच फीसदी से भी कम ही है।

देश का पहला रिटेल आरईआईटी

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) भारत का पहला REIT (Real Estate Investment Trust) आईपीओ था। यह किराए पर देने वाली रिटेल रियल एस्टेट एसेट्स का समर्थन प्राप्त है। कंपनी अपनी रिटेल आरईआईटी (Retail REIT) आईपीओ के जरिए 3,200 करोड़ रुपये जुटाने में सफल हो गई है। लेकिन जो निवेशक इसके जरिये भारी मुनाफा कमाने का सपना संजोए हुए थे, उन्हें आज निराश होना पड़ा।

बीते 9 मई को खुला था आईपीओ

नेक्स सेलेक्ट ट्रस्ट का आईपीओ बीते 9 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसमें 11 मई तक आवेदन दिया जा सकता था। आज यह बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो गया। इस आईपीओ प्रक्रिया में कंपनी ने एंकर इंवेस्टर्स ने 1,440 करोड़ रुपए लगाए थे।

14 शहरों में है कंपनी के मॉल

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट की बात करें तो यह देश का सबसे बड़ा मॉल प्लेटफॉर्म है। कंपनी के 14 प्रमुख शहरों में 17 हाई क्वालिटी एसेट्स शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri