National

दिल्ली हो या UP-बिहार, गर्मी में सब तप रहे! बारिश कब तक होगी? IMD ने बताया

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक गर्मी से परेशान हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एमपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी लू का प्रकोप जारी है। दिल्‍ली में कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सोमवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा। आज (23 मई 2023) भी प्रचंड गर्मी का दौर चलेगा। हालांकि, मंगलवार रात तक मौसम बदलने लगेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता गर्मी से राहत दिलाएगी। बुधवार से दिल्‍ली, यूपी, राजस्थान समेत कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। IMD ने बिहार में बारिश के अलावा ओलावृष्टि को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 मई को 10 जिलों में आंधी, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। IMD ने वहां के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आज के मौसम पर सभी अपडेट्स देखिए।

दिल्‍ली में दो जगह 45°C के पार पहुंचा तापमान

गर्मी से राजधानी दिल्‍ली के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सोमवार को सफदरजंग बेस स्‍टेशन पर अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज हुआ। मतलब 22 मई का दिन साल का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। दिल्‍ली के पांच वेदर स्‍टेशन लू की चपेट में रहे। नजफगढ़ और CWG गांव में स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स सबसे गर्म रहे जहां पारा 46.2 डिग्री तक पहुंच गया। आज भी दिल्‍ली में पारा 45 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।

दिल्‍ली-NCR में बारिश कब होगी

दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में बुधवार से मौसम में सुधार का अनुमान है। बुधवार और गुरुवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे पहुंचने के आसार हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, न्‍यूनतम तापमान 24-25 डिग्री तक जा सकता है।

चिलचिलाती गर्मी ने दिल्ली को झुलसाया, पावर ग्रिड पर बढ़ा दबाव

दिल्ली में लोगों को चिलचिलाती हुई भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की मांग बढ़ने से पावर ग्रिड पर भी दबाव काफी बढ़ गया। सोमवार दोपहर बिजली की डिमांड बढ़कर 6,532 मेगावाट हो गई, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है।

IMD ने सोमवार शाम 5 बजे सबसे गर्म रहे 10 शहरों की सूची जारी की। 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्‍थान का चुरू 45.7 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर तपा। दिल्‍ली-रिज में भी 44.9°C तापमान रहा। टॉप 10 में दिल्‍ली के तीन स्‍टेशन रहे।

यूपी: प्रचंड गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से जबरदस्त गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से एक-दो दिन बाद कई हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। उसके बाद, अगले पांच दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों के अंदर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में ‘येलो अलर्ट’ जारी, 26 मई तक बारिश का अनुमान

बिहार को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, 26 मई तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में दस जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 23-24 मई को आंधी आने, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। IMD ने के राज्य के 10 जिलों में इसके लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली चमकने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होगी।

IMD के कलर कोड का क्‍या मतलब

मौसम विभाग चेतावनी के लिए चार कलर कोड – हरा (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (नजर रखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है।

राजस्थान में लू का प्रकोप, कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कुछ संभागों में सोमवार से बुधवार तक बारिश का अनुमान जताया है। जयपुर और भरतपुर संभाग में सोमवार से बुधवार तक बारिश होगी। अधिकारियों ने कहा कि जयपुर और भरतपुर के साथ अजमेर में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है, जबकि बुधवार को जयपुर, कोटा और अजमेर के साथ कोटा संभाग में भी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri