शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जनसंपर्क में पहुंचे आदिवासी परिवारों के बीच


गुना. गुना के अशोक नगर क्षेत्र की मुंगावली विधानसभा के सहराई मंडल ग्राम खिरिया में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के मतदाताओं का मिल रहा अच्छा खासा समर्थन।

सहराई मंडल की खिरिया में आम सभा में मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विशाल आमसभा को संबोधित किया इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री राव बिजेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित थे

वहीं जिला महामंत्री रविंद्र लोरी, नरेश ग्वाल, भूपेंद्र सिसोदिया ,कन्हीराम लोधी, मंडल अध्यक्ष रविंद्र नरवरिया ,यशपाल यादव सहित कई भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पद अधिकारी उपस्थित थे इसके आम सभा में भारतीय जनता पार्टी अशोकनगर के जिला चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने भी सभा को संबोधित किया लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए क्षेत्र के सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील की।




