World

जब नेता ही गीदड़ हो तो… पीटीआई में अकेले पड़े इमरान खान पर मरियम नवाज का तंज, कहा- गेम ओवर!

इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान से शुक्रवार को कहा, ‘अब खेल खत्म हो गया है।’ उन्होंने यह ऐसे समय पर कहा है कि जब इमरान खान के करीबी एक-एक कर उन्हें छोड़ते जा रहे हैं। मरियम नवाज ने पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए 9 मई को हुई हिंसा का जिक्र किया जब अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद इमरान समर्थन ने पूरे पाकिस्तान में दंगे किए थे।

नेताओं के सामूहिक इस्तीफों को लेकर पीटीआई पर तंज कसते हुए मरियम ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों की कतार लगी हुई है। रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और लाहौर के जिन्ना हाउस जैसे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों के जवाब में पीटीआई कार्यकर्ताओं पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई शुरू होने के बाद से वरिष्ठ नेताओं का पीटीआई छोड़ना जारी है। 9 मई की हिंसा के बाद से करीब 70 से अधिक वकीलों और नेताओं ने पीटीआई से नाता तोड़ लिया है।

‘जब नेता ही गीदड़ हो…’

उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए कहा, ‘जब नेता ही गीदड़ है तो उसके लोग कैसे खड़े रह सकते हैं?’ मरियम ने कहा कि इमरान 9 मई के ‘आतंकवाद’ के मास्टरमाइंड थे लेकिन उनके कार्यकर्ता एंटी-टेररिज्म कोर्ट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान अपनी पत्नी बुशरा बीबी को चादरों से ढक कर कोर्ट में ले गए लेकिन उन्होंने अन्य महिलाओं को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया।

‘जमान पार्क में रची गई साजिश’

इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी अल-कादिर ट्रस्ट केस में 15 मई को लाहौर हाई कोर्ट में पेश हुए थे और इस दौरान वे सफेद चादर से ढके हुए थे। मरियम नवाज ने लोगों से अपील की कि वे इमरान खान को फॉलो करके अपने बच्चों को बर्बाद न करें। उन्होंने दावा किया कि 9 मई को हुए हमलों की योजना जमान पार्क में बनाई गई थी और यह हिंसा पूर्व नियोजित थी। ‘लोगों ने कोर कमांडर के घर के सामने शॉपिंग सेंटर पर हमला क्यों नहीं किया? ‘मास्टरमाइंड’ ने प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिया था कि हमला कहां करना है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri