Business

एशिया से यूरोप को जोड़ने का मेगा प्लान तैयार, इराक खर्च करेगा 1400 करोड़ से ज्यादा रुपये, भारत को होगा ये फायदा

नई दिल्ली: इराक (Iraq) ने एशिया को यूरोप (Europe) से जोड़ने का मेगा प्लान तैयार किया है। इसके लिए इराक (Iraq) ने 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी (Mohammed Shia al-Sudani) ने इसकी घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य एशिया से यूरोप तक सामानों की आवाजाही को आसान और सुविधाजनक बनाना है। यह घोषणा बगदाद में एक दिवसीय बैठक में की गई है। इस बैठक में इराक, खाड़ी देशों, तुर्की, ईरान, सीरिया और जॉर्डन के परिवहन मंत्री और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इराक के प्रधानमंत्री (Mohammed Shia al-Sudani) के मुताबिक, इस परियोजना में 1200 किलोमीटर का रेल और राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा। सड़क परियोजना रेलवे और राजमार्गों के नेटवर्क के जरिए खाड़ी से यूरोप तक माल की आवाजाही में काफी आसानी होगी।

औद्योगिक शहर का होगा विकास

अल-सुदानी के मुताबिक, इस परियोजना का एक केंद्र बिंदु ग्रैंड फॉ पोर्ट और उससे सटे एक “स्मार्ट औद्योगिक शहर” का विकास होगा। इस नियोजित परियोजना, जिसमें रेलवे और राजमार्गों का करीब 745 मील का निर्माण शामिल है। यह एक आशाजनक अवसर है। अल-सुदानी के मुताबिक, इससे इराक देश आधुनिक उद्योगों और सामानों के लिए एक स्रोत बन जाएगा। हालांकि इस परियोजना को वित्तपोषित कैसे किया जाएगा अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

भारत को क्या होगा फायदा

भारत और इराक के संबंध अच्छे रहे हैं। इस परियोजना में इराक का मित्र राष्ट्रों के साथ सहयोग पर बहुत अधिक निर्भर करेगा। इस योजना से एशिया से यूरोप तक माल को पहुंचाना आसान हो जाएगा। ऐसे में इसका फायदा भारत को भी अपने कारोबार को और तेजी से आगे बढ़ाने में मिल सकता है। हाल के दशकों में खाड़ी देशों के साथ इराक के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। हालांकि, देश के पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार के संकेत मिले हैं। जनवरी में, इराक ने बसरा में आठ देशों के अरेबियन गल्फ कप की मेजबानी की थी। देश ने चार दशकों से ज्यादा समय में पहली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri