Business

AI का कमाल, अमीरी में पहली बार बिल गेट्स से आगे निकले लैरी एलिसन, जानिए कितनी पहुंच गई नेटवर्थ

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में तेजी से अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसका सबसे ज्यादा फायदा ओरेकेल के फाउंडर लैरी एलिसन (Larry Ellison) को हुआ। वह पहली बार दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बिल गेट्स (Bill Gates) को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 5.92 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 130 अरब डॉलर पहुंच गई। इसके साथ ही वह माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से आगे निकल गए। गेट्स 129 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल एलिसन की नेटवर्थ 38 अरब डॉलर बढ़ी है जबकि गेट्स की नेटवर्थ 19.9 अरब डॉलर ही बढ़ी है।
एलिसन ने साल 2014 में ओरेकल के सीईओ का पद छोड़ दिया था। लेकिन उन्होंने कंपनी नहीं छोड़ी। उसके बाद वह कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बने। उनकी ओरेकल में 42.9 फीसदी हिस्सेदारी है। इस साल ओरेकल के शेयरों में 42 फीसदी तेजी आई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 50 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया था। ओरेकल को एआई में निवेश करने का फायदा मिला है। उसने OpenAI की कंप्टीटर Cohere में निवेश किया है। एआई शेयरों में आई तेजी से एलिसन की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है।

कौन हैं टॉप पर

इस बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) 225 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 3.88 अरब डॉलर की तेजी आई। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) 192 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की नेटवर्थ 150 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वॉरेन बफेट (117 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बाल्मर (115 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (112 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (106 अरब डॉलर) नौवें और मार्क जकरबर्ग (98.8 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (85.5 अरब डॉलर) इस लिस्ट में 13वें और गौतम अडानी (62.4 अरब डॉलर) 19वें नंबर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri