Politics

MP News: भाजपा का 11 मंजिला मुख्यालय आधुनिक होगा, 1005 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम, सवा साल में होगा तैयार

                                          भाजपा नवीन भवन भूमिपूजन कार्यक्रम – फोटो :  

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने नवरात्र के 5 वें दिन विधि विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन आधुनिक भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। पूजा में जे पी नड्डा व उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा व उनकी पत्नी स्तुति शर्मा शामिल हुई। श्री नड्डा ने 5 गेती चलाकर नवीन कार्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

सीएम शिवराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पत्नियों के साथ पूजा करते

सीएम शिवराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पत्नियों के साथ पूजा करते – फोटो :  

400 गाड़ियों की पार्किंग होगी
भाजपा के 32 साल पुराने भवन को जमीदोंज कर दिया गया। जिसकी जगह पर नया भवन बनकर तैयार होगा। 65 हजार स्क्वेयर फीट भूमि पर बनेगा। 11 मंजिला भवन में 400 गाड़ियों की पार्किंग होगी। भवन में 1005 लोगों के बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम भी होगा।

भोपाल में भाजपा के नए भवन का डिजाइन

भोपाल में भाजपा के नए भवन का डिजाइन – फोटो : 

2024 तक बनकर तैयार होगा
यह बिल्डिंग 2024 तक बनकर तैयार होगा। इसे ग्रीन बिल्डिंग कॉसेप्ट पर तैयार किया जाएगा। यहां पर ग्रीन एनर्जी के लिए सोलर पैनल लगाए जाएगे। वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से पानी बनाया याजाएगा। बिल्डिंग की डिजाइन के अनुसार ऊपर हेलीपैड रूफटॉप भी होगा। नए भवन में पदाधिकारियों के लिए समर्पण निवास बनाया जाएगा। कर्मचारियों के लिए सहयोग और कार्यालय के लिए संकल्प परिसर होगा।

       

मध्य प्रदेश बीजेपी का पुराना मुख्यालय – फोटो :  

 पुराने भवन में 6 चुनाव में तीन में मिली हार
पुराना पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में भाजपा कार्यालय 1992 से संचालित था। इसके बाद से भाजपा ने यहां पर 6 विधानसभा चुनाव लड़े। इन चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 3-3 चुनाव जीते। भाजपा  को 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।MP News: भाजपा का 11 मंजिला मुख्यालय आधुनिक होगा, 1005 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम, सवा साल में होगा तैयार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri