Politics

दमोह उपचुनाव में निलंबित किए गए सिद्वार्थ मलैया भाजपा में पुन: शामिल

भोपाल ।  दमोह विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह वर्ष के लिए निलंबित किए गए सिद्धार्थ मलैया की भाजपा में घर वापसी हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सिद्धार्थ को पार्टी में शामिल कराया गया। सिद्धार्थ पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समक्ष गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में दमोह जिले के सिद्वार्थ मलैया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता पुन: ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। उनके साथ मनीष तिवारी, अभिलाष हजारी, अजय सिंह, संतोष रोहित, देवेंन्द्र राजपूत ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी नेता मंडल अध्यक्ष थे, जिन्हें उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए बाहर किया गया था। गौरतलब है कि दमोह उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर आए राहुल लोधी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा को इस चुनाव में पराजय मिली थी।

इस दौरान सिद्वार्थ मलैया ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष मेरी घर वापसी हुई है। भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश नेतृत्व ने हमें स्वीकार किया है। इसके लिए मैं पार्टी नेतत्व का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो दायित्व देगी हम उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button