Politics

कांग्रेस के दिग्गज नेता 5 हाईटेक चुनावी रथ से करेंगे प्रचार l

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को 6 महीने ही बचे हैं। उससे पहले राजनीतिक पार्टियां तमाम तैयारियां करने में जुट गई है। अब विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस 5 हाईटेक चुनावी रथ तैयार करवा रही है। जिसमें सवार होकर कांग्रेस के दिग्गज प्रचार करेंगे। यह हाईटेक चुनावी रथ पांच अलग-अलग रीजन में तैनात होंगे।
दरअसल पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 5 हाईटेक रथ से प्रचार का प्लान बनाया है। दिल्ली और बेंगलुरु से रथ लाए जाएंगे। कर्नाटक चुनाव के बाद 5 रथ मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। चुनावी रथ में कमलनाथ के 15 महीने की सरकार के फैसलों का प्रचार किया जाएगा। चुनावी रथ पर सवार होकर कमलनाथ और पार्टी के राष्ट्रीय नेता चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। रोड शो में भी चुनावी रथ का इस्तेमाल होगा।
2018 के चुनाव में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान भी कांग्रेस पार्टी ने हाईटेक बस का इस्तेमाल किया था। भोपाल में रोड शो के दौरान बुलेट प्रूफ बस के जरिए राहुल गांधी कमलनाथ और उस समय कांग्रेस में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रचार करते नजर आए थे। लेकिन अब इससे दो कदम आगे बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी 2023 के चुनाव में 5 रथ हायर करने की तैयारी में है। इन रथों पर वीडियो स्क्रीन लगाकर कांग्रेस नेताओं की ब्रांडिंग भी की जाएगी। बताया जाएगा कि वचन पत्र में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के लिए क्या लाने जा रही है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा का कहना है कि कर्नाटक में जनता भाजपा के रथ पर हमला कर रही है। कर्नाटक में भाजपा के उम्मीदवार कांग्रेस के दरवाजे पर खड़े हुए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एमपी में अब भाजपा को नहीं जितवा सकते। भाजपा का जलवा पूरे देश में खत्म होने वाला है। उसमें भाजपा मध्यप्रदेश में भी शामिल है। कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आरोप लगाने से पहले देख ले उनकी स्थिति क्या है। आज जनता के बीच कांग्रेस साख खो चुकी है। चुनाव में नेताओं की हमेशा ड्यूटी लगाई जाती है। बूथ और चुनाव दोनों भाजपा जीतेगी। बूथ को मध्य प्रदेश भाजपा के नेता मजबूत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri