National

केजरीवाल से मिलकर नीतीश ने ऐसा क्या कहा कि खरगे बोले- अब विपक्ष एकजुट हो जाएगा

नई दिल्‍ली:लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास जारी हैं। पिछले कुछ महीनों से इसे लेकर कवायद तेज है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के सीएम नीतीश कुमार इसके लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। आज वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। बैठक के बाद खरगे ने कहा अब विपक्ष एकजुट हो जाएगा। विपक्षी दलों की बैठक की तारीख और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिनों में फैसला करने की बात भी कही गई। नीतीश की मुलाकात से पहले तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच दूरी दिख रही थी। पंजाब में केजरीवाल की AAP और कांग्रेस एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। फिर कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में भी कांग्रेस ने केजरीवाल को न्‍योता नहीं दिया था। इससे 2023 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता कमजोर होती दिखाई दे रही थी।

दिल्‍ली में तबादलों और नियुक्तियों पर केंद्र सरकार के अध्‍यादेश पर केजरीवाल सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील कर रहे हैं। अभी तक साफ नहीं है कि आप को इस मुद्दे पर कांग्रेस का समर्थन मिलेगा या नहीं। पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हवाले से इस तरह की खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार के अध्‍यादेश पर पार्टी केजरीवाल का समर्थन करेगी। लेकिन, बाद में वेणुगोपाल ने ट्वीट करके साफ किया कि इस पर कोई भी फैसला राज्‍य इकाइयों और दूसरे गैर-भाजपाई दलों के साथ सलाह-मशविरे के बाद लिया जाएगा।

व‍िपक्षी गोलबंदी के अगुआ बने हुए है नीतीश
इधर, नीतीश कुमार देश में विपक्षी गोलबंदी के अगुआ बने हुए हैं। वह कांग्रेस और केजरीवाल के बीच दूरी कम करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी के तहत उन्‍होंने रविवार को दिल्‍ली के सीएम से फिर मुलाकात की थी। पिछले महीने भी दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके अगले ही दिन जदयू प्रमुख कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के तुरंत बाद खरगे ने एक अहम ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘अब एकजुट होगा देश, ‘लोकतंत्र की मजबूती’ ही हमारा संदेश! राहुल गांधी जी और मैंने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर, देश को एक नई दिशा देने की प्रकिया को आगे बढ़ाया।’

एक घंटे से ज्‍यादा समय तक चली बैठक
खरगे के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर एक घंटे से ज्‍यादा समय तक चर्चा चली। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा मौजूद थे। पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी बैठक में शामिल होना था। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह शामिल नहीं हो सके। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक में ज्यादातर राजनीतिक दल शामिल होंगे।

वह बोले, ‘विपक्षी दलों की बैठक की तारीख और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिनों में फैसला हो जाएगा। आज की बैठक में यह फैसला किया गया।’ यह पूछे जाने पर कि कितने दल इस प्रस्तावित बैठक में शामिल होंगे, वेणुगोपाल ने कहा, ‘ज्यादातर राजनीतिक दल इसमें शामिल होंगे।’ पहले यह खबर सामने आई थी कि विपक्षी दलों की बैठक बिहार की राजधानी पटना में हो सकती है। इससे पहले नीतीश ने गत 12 अप्रैल को भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri