Business

सबसे ज्यादा किस शराब पर झूमती है दुनिया, यहां देखिए दुनिया के 10 टॉप अल्कोहल ब्रांड्स

नई दिल्ली: शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) का ब्रांड मैकडॉवेल नंबर वन (McDowell’s No.1) दुनिया में सबसे बड़ा विस्की ब्रांड बना हुआ है। पिछले कैलेंडर वर्ष में इसकी बिक्री में महज 2.3 फीसदी की तेजी आई। लेकिन इसके बावजूद इसने दुनिया में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। पिछले साल यानी 2022 में इसके तीन करोड़ आठ लाख केस बिके। एक केस में 750 मिली की 12 बोतलें होती हैं। इस तरह एक केस में कुल नौ लीटर शराब होती है। Drinks International की The Millionaires’ Club 2023 रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली तीन विस्की ब्रांड भारत के ही हैं। इसमें फ्रेंच कंपनी पर्नो रिका (Pernod Ricard) के दो ब्रांड रॉयल स्टैग (Royal Stag) और इम्पीरियल ब्लू (Imperial Blue) भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में पिछले साल सबसे ज्यादा बिक्री कोरिया की Soju कैटगरी के ब्रांड Jinro की रही। इसकी बिक्री में 2022 में 6.8 फीसदी की उछाल आई। पिछले साल दुनियाभर के लोग 10.1 करोड़ केस इस शराब को गटक गए। कोरिया की कंपनी HiteJinro इस ब्रांड की शराब बनाती है। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली शराब Ginebra San Miguel रही। जिन कैटगरी का यह ब्रांड फिलीपींस की मल्टीनेशनल कंपनी San Miguel बनाती है। पिछले साल इसके 3.8 करोड़ केस बिके जो 2021 के मुकाबले 3.3 फीसदी अधिक है। मैकडॉवेल नंबर वन दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली शराब है। लेकिन विस्की ब्रांड में यह पहले नंबर पर है। चौथा स्थान डियाजियो के वोदका ब्रांड Smirnoff का है। पिछले साल दुनियाभर में इसके 2.8 करोड़ केस बिके। जहां तक रम (Rum) कैटगरी का सवाल है तो टॉप 10 में भारत का कोई ब्रांड नहीं है। एलटी ग्रुप का ब्रांड Tanduay पहले नंबर पर है। यह दुनिया में पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला शराब का ब्रांड है। पिछले साल इसकी बिक्री 2.7 करोड़ केस रही जो 2021 के मुकाबिल 16 फीसदी ज्यादा है।

सबसे ज्यादा ग्रोथ

अगर सबसे ज्यादा ग्रोथ की बात करें तो इसमें इंडियन विस्की ब्रांड रॉयल स्टैग नंबर वन पर है। 2022 में इसकी बिक्री में 21 फीसदी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल इसके कुल 2.7 करोड़ केस बिके। दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड की लिस्ट में यह छठे स्थान पर है। पर्नो रिको का एक और ब्रांड इम्पीरियल ब्लू इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। पिछले साल इसके 2.4 करोड़ केस बिके थे जो 2021 की तुलना में 0.4 फीसदी कम है। इस लिस्ट में आठवां स्थान डियाजियो के ब्रांड जॉनी वॉकर (Johnnie Walker) को मिला है। इस स्कॉच विस्की ब्रांड के पिछले साल 2.3 करोड़ केस बिके जो 2021 की तुलना में 18.2 फीसदी अधिक है। ब्रांडी कैटगरी में Emperador Distillers का Emperador ब्रांड पहले नंबर पर है। पिछले साल इसके 2.2 करोड़ केस बिके जो 2021 की तुलना में छह फीसदी कम है। Bacardi का रम ब्रांड Bacardi के पिछले साल 2.1 करोड़ केस बिके जो 2021 के मुकाबले 9.9 फीसदी अधिक है।

भारत में शराब की खपत तेजी से बढ़ रही है। अगले पांच साल में 10 करोड़ लोग शराब पीने की लीगल एज में पहुंच जाएंगे। यही वजह है कि दुनिया की बड़ी-बड़ी शराब कंपनियां भारत पर फोकस कर रही हैं। ये कंपनियां भारत को अपना टॉप तीन मार्केट्स मानती हैं। इनमें डियाजियो और पर्नो रिका भी शामिल हैं। देश के लोगों में महंगी शराब पीने का चलन बढ़ रहा है। पिछले साल भारत ब्रिटेन की स्कॉच विस्की (Scotch Whisky) का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। भारत का वर्ष 2022 में ब्रिटेन से स्कॉच विस्की का आयात 60 प्रतिशत बढ़ गया। भारत ने पिछले साल स्कॉच विस्की की 700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात किया, जबकि फ्रांस ने 20.5 करोड़ बोतलों का आयात किया था। भारतीय स्कॉच बाजार ने पिछले दशक में 200 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri