नगर निगम जोन 14 कबाड़ी का कुछ बिगाड़ ना सका


भोपाल. अलकापुरी मुख्य सड़क पर फिर कबाड़ी का दबदबा देखने को मिल रहा हैं इस कबाड़ी का अवैध कारोबार जब सुर्खियां में आया तो नगर निगम के द्वारा नाम मात्र के मजबूरी में हल्की फुल्की कार्यवाही करनी पड़ी। कार्यवाही तो हुईं मगर उसका अफसोस जोन क्रमांक 14 के अधिकारियों को हुआ क्योंकि कबाड़ी के साथ -साथ उनका भी नुकसान हुआ। सूत्रों का कहना था क्षेत्रीय थाना पुलिस एवं नगर निगम की फुल मेहबानी कबाड़ी पर थी। लिखित शिकायत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही मजबूरी में करनी पड़ी जिसे नगर निगम जोन 14 के अधिकारी नहीं करना चाहते थे लेकिन उनकी सहानुभूति उस कबाड़ी के साथ थी माहौल ठंडा़ होते ही उस कबाड़ी पर फिर नगर निगम की मेहरबानी फिर हो गई और ठीक उसी जगह पर फिर से अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलने लगा, अजब हैं नगर निगम गजब हैं नगर निगम।