बिजली विभाग का जेई ड्रग्स माफिया का पार्टनर भागकर जा बैठा सूखी सेबनियां डीसी में


भोपाल. राजधानी में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ईंटखेड़ी डीसी का घूसखोर जेई अपने आप को बचाने के चक्कर में भाग कर जा बैठा सूखी सेबनियां डीसी में। यहां ज्ञात कराते चलें अगस्त 2025 में बैरसिया रोड स्थित जगदीशपुर में पकड़ीं गई ड्रग्स फैक्ट्री में 70 हजार रुपए की घूस खाकर कुछ ही घंटों में बिजली मीटर बिना फील्ड वेरिफिकेशन के अनुमति देने वाला जूनियर इंजीनियर राजेश यादव अपने आप को बचाने की जुगाड़ में जुटा हुआ हैं, यही कारण हैं जो वह ड्रग्स कांड वाले एरिया को छोड़ दूसरे एरिया में भाग गया। ड्रग्स फैक्ट्री में बिजली कनेक्शन देने के लिए इतनी फुर्ती दिखाई 1अगस्त को आंफ लाईन आवेदन किया 3 अगस्त को इस आवेदन को ऑनलाइन चढ़ाया गया और 14अगस्त को फाइल पर लाइनमैन इरफान और जुनियर इंजीनियर राजेश यादव ने आनन-फानन में फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए और कुछ ही घंटों में बिजली मीटर लगा दिया , इस तरह की फुर्ती दिखाने का कारण 70 हजार रुपए की घूस था। जब यह मामला मीडिया ने उठाया तो विभाग के आला अधिकारियों ने अपनी शाख बचानें के लिए अदने से कर्मचारियों को सूली चढ़ा दिया उन्हें जेल भिजवा दिया। जबकि इस प्रकरण में गैरजिम्मेदार, देशद्रोही,समाज के दुश्मन जुनियर इंजीनियर राजेश यादव एवं लाइनमैन इरफान को जेल भेजा जाना था क्योंकि यह संभव ही की बगैर इनकी सहमति के इस कांड को अंजाम दिया जाता। इस सारे प्रकरण में जानकारी लेनी चाही तो विभाग के जिम्मेदार पीआरओ मनोज द्विवेदी और डीई नवनीत गुप्ता ने फोन तक नहीं उठाया। ऊपर से भ्रष्ट देशद्रोही जेई राजेश यादव को बचातें हुए सूखीसेबनियां डीसी में सुरक्षित बैठा दिया। सूत्र बताते रहे हैं इस जेई की गुंडागर्दी वहां पर भी देखने को मिल रही हैं सूखी डीसी के कर्मचारी भी इनसे नाराज चल रहे हैं।