Business

डिजिटल पेमेंट में भारत का जलवा, चीन सहित इन देशों को चटाई धूल, कायम की ऐसी मिसाल

नई दिल्ली: डिजिटल लेनदेन के मामले में भारत ने बड़ी मिसाल कायम की है। यूपीआई (UPI) से लेनदेन के मामले में भारत पूरी दुनिया में टॉप पर पहुंच चुका है। साल 2022 के डाटा के मुताबिक, साल 2021 की तुलना में भारत सबसे आगे रहा है। देश के डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) में 91 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत ने चीन को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। भारत का डिजिटल ट्रांजेक्शन 89.5 मिलियन रहा है। भारत टॉप पर है। भारत के बाद ब्राजील 29.2 मिलियन, चीन 17.6 मिलियन, थाईलैंड 16.5 मिलियन और साउथ कोरिया 8 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर है। ये देश कभी डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के मामले में भारत से आगे हुआ करते थे। अब अगर इन चारों देशों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो भी भारत काफी आगे है। बता दें कि कभी चीन डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन पर था। साल 2010 में चीन का डिजिटल पेमेंट सभी देशों से ज्यादा था। चीन का उस समय डिजिटल ट्रांजेक्शन 1119 मिलियन था। दूसरे नंबर पर भारत था, जिसका 370 मिलियन का ट्रांजेक्शन था। वहीं तीसरे नंबर पर अमेरिका था, जिसका डिजिटल ट्रांजेक्शन 153 मिलियन था।

डिजिटल पेमेंट में ऐसे नंबर वन बना भारत

भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल पेमेंट में भारत में साल 2010 के बाद से तेजी आई है। साल 2014 के बाद इसमें काफी उछाल देखने को मिला। भारत का डिजिटल पेमेंट का ग्राफ साल 2023 आने के साथ तूफानी तेजी के साथ बढ़ रहा है। जबकि दूसरी ओर डिजिटल पेमेंट के मामले में चीन का ग्राफ गिरा है। भारत इस समय 89.5 मिलियन के स्तर को पार कर चुका है।

इन शहरों में जमकर हो रहा डिजिटल पेमेंट

साल 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट बेंगलुरु में हो रहा है। यह सबसे ऊपर रहा है। दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा है। इसके बाद डिजिटल पेमेंट के मामले में मुंबई का नंबर है। बेंगलुरु वर्ष 2022 में 6500 करोड़ रुपये के 29 मिलियन लेनदेन दर्ज किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri