National

वसुंधरा राजे ने शुरू किया ऋषिकेश से सियासी यज्ञ, राम- भरत की मिसाल देकर साधा Gehlot-Pilot पर निशाना

जयपुर : सचिन पायलट की ओर से वसुंधरा राजे पर लगातार निशाने साधे जाने के बाद अब पूर्व सीएम ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) तीर्थनगरी ऋषिकेश (Rishikesh) में थी। यहां चिदानंद सरस्वती (Chidanand Saraswati) और मुरलीधर महराज की ओर से आयोजित राम कथा के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान जहां वसुंधरा राजे ने अध्यात्म और जीवन के उतार चढ़ाव पर चर्चा की। वहीं ट्वीट के जरिए इशारों- इशारों में अशोक गहलोत और सचिन पायलट ( Ashok Gehlot- Sachin Pilot) पर भी निशाना साध दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

भगवान पर हर हाल में मजबूत भरोसा चाहिए

राजे ने इस दौरान कहा कि हमारे जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। जब चढ़ाव आएं तो बहुत खुश हो जाना और जब उतार आए तो भगवान से भरोसा हटा लेना दोनों ही गलत है। हमें भगवान पर हर हाल में मजबूत भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘जब लगता है कि सब कुछ खत्म हो रहा है, उसी बीच भगवान हमें बचा लेता है। वो सेफ्टी नेट की तरह है, वो हमें बचा लेता है और गिरते वक्त सम्भाल लेता है।’

​पायलट -गहलोत पर साध दिया निशाना

वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान श्री राम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए। भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की। बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे। एक उस समय का दोनों भाइयों का त्याग देखिए और आज राजस्थान में दो लोगों में सिंहासन के लिए जो संघर्ष हो रहा है, वह देखिए।

राम मंदिर पर भी बोलीं राजे

वसुंधरा राजे राम मंदिर को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद आखिर में हमारे प्रधानमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है। मुझे नहीं पता कि यहां पर बैठे कितने लोगों ने भगवान राम के मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए हैं, लेकिन जब अगले साल मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा । तब सभी जाकर दर्शन करें।

पर्यावरण और जल संरक्षण पर भी रखी अपनी बात​

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पर्यावरण और जल संरक्षण पर भी अपनी बात रखी। राजे ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण ठीक होने से विकास और मजबूत होगा, हम लोगों को इसके लिए काम करना होगा। रोड चौड़ा करने के लिए बड़े-बड़े पेड़ काटे जा रहे हैं, तकनीक इतनी मजबूत हुई है फिर भी हम उसका इस्तेमाल नहीं करते। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार में जल संरक्षण के लिए गए कार्यों की भी जमकर तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri