National

हमारे प्लान को लीक कर देते थे.. नीतीश ने बताया, मांझी को क्यों कहा- अब चले जाइए

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मंत्री बेटा अचानक नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया? इस पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि ‘हमारी मीटिंग की अंदर की बात बीजेपी को बता देते थे, इसलिए मैंने बोला कि पार्टी को मर्ज करिए या जाइए यहां से।’ 13 जून को अचानक मंत्री संतोष सुमन मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई थी। रिजाइन करने के बाद उन्होंने कहा था कि जेडीयू में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को विलय करने का दबाव दिया जा रहा था।

‘अच्छा हुआ… मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर पहला बयान दिया। मांझी के मंत्री बेटे ने 13 जून को नीतीश कैबिनेट से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छा हुआ… मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी स्ट्रैटजी को लीक कर देते थे। सारी प्लानिंग बीजेपी को बता देते थे। इसलिए उनसे कहा का अपनी पार्टी को मर्ज कीजिए या फिर यहां से जाइए।

हमारी बात को लीक कर देते थे मांझी- नीतीश कुमार

दरअसल, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने तीन दिन पहले नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही बिहार महागठबंधन सरकार से मांझी की पार्टी निकल गई। अब इस मामले पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी वालों से मिलते जा रहे थे। ठीक हुआ, हमसे अलग हो गए।

नीतीश को मांझी पर नहीं रह गया था भरोसा

नीतीश कुमार ने कहा कि अभी विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी की जा रही है। अगर वो इस मीटिंग में भी वो बैठते तो अंदर की बात बीजेपी को पास कर देते। नीतीश कुमार की बातों से लगा कि उनको मांझी पर भरोसा नहीं रह गया था। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि मैंने उनको बोला कि वो या तो जेडीयू में मर्ज (पार्टी) करें या फिर यहां से जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri