National

अखिलेश झूठा नंबर वन, या उनके पिताजी सबसे बड़े झूठे थे…. योगी से मीटिंग के बाद क्यों भड़के राजभर

अभिषेक कुमार झा, वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक तेज है। ऐसे में कभी भाजपा के सहयोगी के तौर पर रहे ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में हुई। हालांकि बातचीत में उन्होंने मुलाकात से इनकार किया, लेकिन इस मुलाकात के क्या मायने हैं इसे लेकर अब राजनीतिक पंडित कयास लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ओपी राजभर ने अखिलेश, मायावती, सोनिया गांधी, जयंत चौधरी और नीतीश कुमार को एक मंच पर आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सबके बिना यूपी में जीत नहीं पाएंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव में 80 सीट जीतने के दावे पर उन्हें झूठा तक कह दिया। साथ ही मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधा।

मीडिया ने ओमप्रकाश राजभर से सवाल किया तो उन्होंने मुलाकात की बात को ही खारिज कर दिया। साथ ही अपने बेटे की शादी में तमाम विपक्षी दलों और पक्ष के नेताओं के घर आने का हवाला दिया। यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को सबसे बड़ा झूठा बताया। गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर यहां तक कह गए कि या तो मुलायम सिंह यादव सबसे बड़े झूठे थे या अखिलेश यादव।

नीतीश, सोनिया के मंच पर पहुंच जाऊंगा- ओपी राजभर

उन्होंने कहा कि याद कीजिए अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा किया था। यूपी में अपने दम पर सरकार तक नहीं बना पाए।अब अखिलेश लोककसभा चुनाव में 80 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि नीतीश, सोनिया अगर एक मंच पर आ जाए और उन्हें बुलावा भेजा जाए तो वह 2 घंटे के भीतर मंच पर होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन सर्किट हाउस में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri