Business

‘ताजमहल’ का सपना टूटा तो खरीद लिया ₹1649 करोड़ का बंगला, कौन हैं विवादों में रहने वाले पंकज ओसवाल

नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड में रहने वाले भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल (Pankaj Oswal) और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल (Radhika Oswal) ने दुनिया का सबसे महंगा घर खरीद लिया है। इस घर की कीमत सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। पंकज ओसवाल ने 1649 रुपये में अपना नया बंगला खरीदा है। उनका ये बंगला दुनिया के टॉप 10 महंगे और शानदार घरों में शामिल है। जाहिर है कि जिस घर की कीमत 1649 रुपये होगी, वो देखने में किसी महल से कम नहीं होगा।

1649 करोड़ का बंगला

ओसवाल कपल ने अपने लग्जरी बंगले का नाम ‘विला वारी’ रखा है। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों वसुंधरा और रिदी के लिए ये बंगला तोहफे के तौर पर खरीदा है। उनका ये विला स्विट्जरलैंड के विला गिंगिन्स के स्विस गांव में वाउद के कैंटन में स्थित है। पिछले 10 सालों से स्विट्जरलैंड में रह रहा परिवार अपने इस आलीशान महल में शिफ्ट हो चुका है। इस घर की डिजाइनिंग ‘जेफरी विल्क्स’ ने की है। जेफरी ओबेरॉय राजविलास, ओबेरॉय उदयविलास, लीला’ होटल्स का भी डिजाइन कर चुके हैं। ओसवाल कपल ने इस घर को बताते वक्त भारतीय संस्कृति और प्रकृति के मेल पर सबसे ज्यादा जोर दिया था। उनका ये विला 40,000 वर्ग मीटर में फैला है। बर्फ से ढकी ब्लैंक पर्वत और बहती नदी के किनारे बना ये घर अपनी खूबसूरती से किसी का भी मन मोह ले। सूरत नहीं कीमत देखिए, ₹220 करोड़ में बिका मुंबई का यह बंगला, जानिए किसने खरीदा

टूट गया था ऑस्ट्रेलिया में ताज महल बनवाने का सपना

भारतीय कारोबारी पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका कई विवादों से घिरे रहे हैं। उनपर टैक्स चोरी , लोन में धांधली जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। साल 2010 में जब वो ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे, वहां उन्होंने ताज महल जैसा घर बनवाने की कोशिश की। स्वाद नदी के किनारे उन्होंने 359 करोड़ रुपये खर्च कर ताजमहल की तरह दिखने वाला बंगला बनवाना शुरू किया। बंगले का नाम ‘ताज महल ऑन द स्वान’ रखा गया। लेकिन 6600 वर्ग मीटर में फैले इस महल का निर्माण साल 2010 में रोक दिया गया। साल 2016 में इमारत को गिराने का आदेश दे दिया गया। उनपर 768 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का आरोप लगा। उनकी कंपनी बर्रप होल्डिंग्स पर ऑस्ट्रेलिया में लाखों डॉलर इधर-उधर करने के आरोप लगे। एएनजेड बैंक से लिए कर्ज को चुकाने के लिए इन्हें अपनी कंपनी की कुछ हिस्सेदारी तक बेचनी पड़ी थी। ताजमहल बनाने का उनका ये सपना अधूरा रह गया। दुनियाभर में पंकज ओसवाल के इस विवाद की खूब चर्चा हुई थी। बाद में दंपत्ति ने पार्थ, ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया और स्विट्जरलैंड जाकर बस गए।

कौन हैं पंकज और राधिका ओसवाल

पंकज ओसवाल जाने-माने भारतीय कारोबारी हैं। वहीं उनकी पत्नी राधिका ओसवाल भी कारोबारी घराने से जुड़ी हैं। लुधियाना में जन्मे पंकज के दादा लाला विद्यासागर ओसवाल ने ओसवाल समूह (Oswal Group) की स्थापना की थी। पंकज के पिता अभय कुमार ओसवाल ओसवाल एग्रो मिल्स और ओसवाल ग्रीनटेक के फाउंडर थे। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। पंकज से शादी के बाद साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया में बर्रप होल्डिंग्स लिमिटेड की शुरुआत की। लिक्विड अमोनिया प्रोडक्शन में उनकी कंपनी दिग्गज कंपनियों में शामिल थी। पेट्रोकैमिकल, रियल एस्टेट, फर्टिलाइजर्स, माइनिंग सेक्टर में ओसवाल बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। सिर्फ पंकज ओसवाल के नेटवर्थ की बात करें तो 3 अरब डॉलर के करीब है। ओसवाल कपल अपनी पार्टियों के लिए चर्चा में रहते हैं।पार्टियों के अलावा अपने लग्जरी शौक के लिए भी ये चर्चा में रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri