Religion

Video: हवन के दौरान बेलेश्वर महादेव मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अब तक दस लोगों को निकाला जा चुका है।बावड़ी के अंदर कितना पानी है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक स्नेह नगर के पास पटेल नगर में मंदिर में हवन चल रहा था। यहां श्रद्धालु बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान छत धंस गई। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य मीटिंग छोड़कर घटनास्थल पहुंच रहे हैं।

दरअसल, मंदिर में ही एक बाउड़ी है, जिसकी छत धंस गई। उस समय मंदिर में हवन चल रहा था। लोग छज्जे पर बैठे थे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई। हवन की वजह से भीड़ भी अधिक थी। इस वजह से 25 से अधिक लोगों की गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। राहत की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब दस लोगों को बाहर निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri