Sports

 रोहित शर्मा का इश्क वाला लव, पत्नी रितिका के फोन के लिए पानी कूद गए हिटमैन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों पर हैं। रोहित की कप्तानी में हाल ही टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। इस कारण उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया। हालांकि वह अब एक खास वजह से चर्चा में हैं। दरअसल पत्नी रितिका के साथ छुट्टियां मना रहे रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की है।

वहीं उनकी पत्नी रितिका ने भी एक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा उनके फोन के पानी में कूद गए। रितिका ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘मेरे फोन को बचाने के लिए इस आदमी ने पानी में छलांग लगा दी। रितिका के इस प्यारी स्टोरी को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने WTC में मिली हार की निराशा के साथ रोहित शर्मा को ट्रोल भी किया है।

रोहित की कप्तानी में पहला WTC फाइनल

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने मैदान पर उतरी थी। इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। इस तरह टीम इंडिया को लगातार दो WTC के फाइनल में हार झेलनी पड़ी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही थी। वहीं टीम चयन को लेकर भी काफी उलझने रही। प्लेइंग इलेवन में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं किया गया था। ऐसी कई गलतियां रही जिसके कारण फाइनल में भारत को निराशा हाथ लगी।

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के खेलेगी दो टेस्ट मैच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया को अब वेस्टइंडीज का दौरा करना है। हालांकि खिलाड़ी अभी ब्रेक पर है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले महीने 12 जुलाई से हो रही है। वहीं वनडे सीरीज 27 जुलाई से खेला जाएगा जबकि टी20 सीरीज का आगाज 3 अगस्त से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri