MadhyaPradesh

सात सौ वाहन जाम में फंसे, बावडि़या ब्रिज से आकृति सिटी तक थमें रास्ते

भोपाल। राजधानी के नए शहर का होशंगाबाद रोड और बावडि़या कलां के इलाके सुबह साढ़े दस बजे से सवा ग्यारह बजे तक लंबा जाम लग गया है। इस जाम में करीब सात सौ वाहन फंसकर रह गए। जाम की हालात यह थी कि दो पहिया वाहनों को भी निकलने का स्थान नहीं था। जाम की जानकारी मिलने पर पुलिस का एक जवान इस व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगा हुआ था। इसके बाद भी लंबा जाम खुलने में एक घंटे का समय लगा और उसके बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चालू नहीं हुई। वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। इस मार्ग पर यहां पर जाम के हालात रोजाना बनने के हालात बनने शुरू हो गए हैं।

हम बता देंकि साेमवार को शासकीय और निजी कार्यालय का कामकाज के दिन की शुरुआत का दिन रहता है। रविवार को अवकाश होने के बाद सोमवार को अचानक से वाहन आने शुरू हो गए । सबसे पहले तिलक नगर चौराहे पर जाम लग गया है। इसके कारण दोनों तरफ के रास्ते जाम हो गए। इस कारण एक तरफ गुलमोहर और दूसरी तरफ आकृति सिटी की तरफ जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया। लोग जैसे – तैसे इस मार्ग से आगे निकले तो बावाडिया ब्रिज पर लंबा जाम लगा था। इस कारण से दानापानी और गुलमोहर नहर की तरफ जाने वाले रास्ते और होशंगाबाद रोड के रास्ते में वाहनों की कतार लग गई। तमाम कोशिश के बाद वाहन नहीं निकल पा रहे थे। इस असर होशंगाबाद रोड पर भी नजर आ रहा था।

बावड़ियां ब्रिज पर चल रहा है काम

बावड़िया ब्रिज पर इन दिनों काम चल रहा है, इस पुल पर लोग विपरीत दिशा ज्यादा निकलते है।इसलिए इस पर रोक लगाने डिवाइडर बनाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग विपरित दिशा से निकल रहे थे। इसके कारण जाम के हालात बन गए थे, काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलने में परेशानी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri