MadhyaPradesh

इंदौर की उद्यमी महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दिया राज्य स्तरीय एमएसएमई पुरस्कार

इंदौर। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग के क्षेत्र में निरंतर अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि एमएसएमई द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी दक्षता और काबिलीयत को सामने लाने के प्रयास भी लगातार जारी हैं। इससे न केवल महिलाओं में आर्थिक सक्षमता आई है बल्कि आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है। इसके चलते मध्यप्रदेश एमएसएमई समिट 2023 का आयोजन भोपाल में किया गया, जिसमें उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर की दो महिलाओं को भी पुरस्कार मिला है।

शहर की शिखा विशाल जायसवाल व निहारिका अजय जायसवाल को राज्य स्तरीय एमएसएमई पुरस्कार, 2020-21 की विशिष्ट श्रेणी, महिला उद्यमशीलता के लिए दिया गया। इस उपलब्धि पर शिखा जायसवाल ने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे बढाने और उनके कौशल को सराहने के हम सदैव से पक्षधर रहे हैं। इसलिए यह पुरस्कार और भी खास बन जाता है। हम विगत कई वर्षों से टूल्स और मशीन्स उद्योग में निरंतर और सफलतापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं।

हमारे उत्पाद गुणवत्ता और ड्यूरेबिलिटी के लिए पहचाने जाते हैं। आज अपने श्रम, लगन और पूर्ण समर्पण के साथ किए काम के परिणामस्वरूप यह सम्मान पाकर बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। इससे हमारा अच्छा काम करने का उत्साह और बढ़ गया है।

इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को 25000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इस दौरान एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, महापौर मालती राय व एमएसएमई सचिव पी. नरहरी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri