Business

अमेरिका के जिस होटल में मोदी रुके हैं, देखिए उसकी शानदार तस्वीरें

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के मेडिसन एवेन्यू आजकल काफी चहलपहल दिख रही है। इसी एवेन्यू पर स्थित Lotte New York Palace Hotel में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहरे हैं। मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े रईस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क उनसे मिलने आए। इसके साथ ही मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई हस्तियों से मुलाकात की। इस होटल का अपना समृद्ध इतिहास रहा है।

​कहां ठहरे हैं मोदी

मोदी न्यूयॉर्क के मेडिसन एवेन्यू में स्थित The Lotte New York Palace में ठहरे हैं। यह होटल सेंट्रल पार्क से 10-12 मिनट की दूरी पर है। मोदी इससे पहले दो बार न्यूयॉर्क आ चुके हैं और इसी होटल में ठहरे थे। इस फाइव स्टार होटल में 733 गेस्ट रूम और सुइट्स हैं।

कितना है किराया

इस होटल में किंग साइज बेड के लिए हर रात का किराया करीब 48,000 रुपये है। होटल की वेबसाइट के मुताबिक रूम का किराया उसके साइज और सुविधा पर निर्भर करता है। Towers Penthouse Suite का एक रात का किराया करीब 12.15 लाख रुपये है।

​आइकनिक होटल

होटल की बेवसाइट के मुताबिक यह न्यूयॉर्क का सबसे आइकनिक और लैंडमार्क होटल है। इसमें ठहरने के लिए The Palace और The Towers है। इसका इतिहास 1882 से जुड़ा है जब हेनरी विलार्ड ने आर्किचेक्टरल फर्म को McKim, Mead & White को छह प्राइवेट ब्राउनस्टोन टाउनहाउस बनाने का काम सौंपा था। उन्हें विलार्ड हाउसेज कहा जाता है।

​कई बार बिका

​यह 51 मंजिला होटल है जिसकी ऊंचाई 563 फीट है। 1874 में हैरी हेमस्ले ने ने यहां पर 55 मंजिला होटल बनाने का प्रस्ताव दिया था। 1981 में यह The Helmsley Palace के नाम से खुला। 1992 में इसे ब्रुनेई के सुल्तान ने खरीदा और 2011 में Northwood Investors को बेच दिया। 2015 में दक्षिण कोरिया के Lotte Hotels and Resorts ने इसे खरीद लिया।

​मोदी की यात्रा

मोदी का अमेरिका की 20 टॉप कंपनियों के सीईओ के साथ भी मिलने का कार्यक्रम है। मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क से मुलाकात की। मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर आए हैं। मोदी के सम्मान में अमेरिका के राष्ट्रपति 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन करेंगे।

​कांग्रेस में संबोधन

मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। मोदी दूसरी बार ऐसा करने जा रहे हैं। अब तक दुनिया के कुछ ही नेताओं को यह सम्मान मिला है। इनमें विंस्टन चर्चिल, नेल्सन मंडेला और इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और यित्जाक रैबिन शामिल हैं। इससे पहले मोदी ने 8 जून, 2016 को अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri