ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, इन पांच चवन्नी शेयरों ने कराई निवेशकों की चांदी

नई दिल्ली: घरेलू बेंचमार्क इंडेक्सेज ने सत्र की शुरुआती पॉजिटिव नोट के साथ की और आखिरकार ऑल टाइन हाई पर पहुंच गए। तेजी का यह दौर सभी सेक्टर्स में देखा जा रहा है। बीएसई मेटल्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। शुरुआती सत्र में सबसे ज्यादा तेजी पावर, टेलीकम्युनेकिशंस, कैपिटल गुड्स और रियल एस्टेट स्टॉक्स में आई है। बीएसई पर 1976 शेयरों में तेजी आई है जबकि 1273 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो मजबूती के साथ एडवांसेज के फेवर में है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स ने करीब एक फीसदी बढ़त के साथ मेन इंडेक्सेज को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा 12 फीसदी तेजी पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड में आई है। एक्सचेंजिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (Xchanging Solutions Ltd) के शेयरों में बीएसई स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा तेजी आई। वॉल्यूम में तेजी के साथ इसमें 14 फीसदी से अधिक तेजी आई। सुब्रोस लिमिटेड (Subros Ltd) और ऐथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Aether Industries Ltd) के शेयरों में भी भारी खरीदारी देखी जा रही है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सुबह 10.30 बजे 0.22 परसेंट की तेजी के साथ 63,469 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) भी 0.13% की तेजी के साथ 18,841 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Corporation of India), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि टाटा मोटर्स (Tata Motors), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) में गिरावट आई। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले सत्रों ने इन शेयरों पर करीबी नजर बनाए रखें।


