National

एनडीए में जाने का जीतन राम मांझी समर्थकों ने मनाया जश्न, एक दूसरे को खिलाए लड्डू

गया: जीतन राम मांझी की पार्टी HAM अब NDA का हिस्सा बन चुकी हैं। जैसे ही हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने इसकी जानकारी दी, मांझी खेमे में जश्न शुरू हो गया। गया में जीतन राम मांझी के आवास पर भी सेलिब्रेशन चालू हो गया। गया शहर के गोदावरी स्थित आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी के नेतृत्व में दर्जनों सक्रिय नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस संबंध में HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने बताया कि ‘हमलोग हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी सक्रिय नेता यहां पर उपस्थित हुए हैं। आज हम लोग खुश इस बात को लेकर हैं कि जीतन राम मांझी जी अब से NDA का हिस्सा हैं।’

HAM के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने मनाया जश्न

इस दौरान सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। मांझी खेमे के एनडीए जॉइन करने के बाद पार्टी प्रवक्ता ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। HAM प्रवक्ता के मुताबिक ‘NDA का हिस्सा बनने का मतलब है कि बिहार के साथ अन्य प्रदेशों में भी हमारा गठबंधन रहेगा। हमारी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा गरीब-गुरबों की आवाज बुलंद करने के लिए बनाई गई है। NDA में हमारे इस उद्देश्य की पूर्ति होगी। जिस तरह से यहां की ताकतों (जदयू-राजद) ने विलय का प्रस्ताव दिया था, उनको भी एक तरह से ये करारा तमाचा है। हम सभी नेता कार्यकर्ता पूरी ताकत से 2024 का लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे और 2025 विधानसभा की तैयारी भी करेंगे। हम पार्टी बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को धूल चटाने का काम करेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri