World

टाइटैनिक सबमरीन जैसा होगा भयानक हादसा, सच हो गई 14 साल पहले की गई भविष्‍यवाणी! जानें

वॉशिंगटन: टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गई टाइटन पनडुब्‍बी भयानक हादसे के बाद अटलांटिक महासागर में डूब गई है और इस पर सवार सभी 5 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी कोस्‍ट गार्ड और इस पनडुब्‍बी को संचालित करने वाली कंपनी ओसेनगेट दोनों ने इसकी पुष्टि की है। अब सोशल मीडिया में ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिकी एनिमेटेड टीवी सीरीज द सिम्‍प्‍सन शो में 14 साल पहले इस टाइटन 5 पनडुब्‍बी के हादसे की अपने एक एपिसोड में भविष्‍यवाणी कर दी गई थी।

इस शो के लेखकों और निर्माताओं में से एक माइकल एल रेइस गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके कहा कि इस टीवी सीरिज में इस भयानक हादसे की भविष्‍यवाणी की गई थी। रेइस इसी पनडुब्‍बी की मदद से एक यात्री के रूप में टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने जा चुके हैं। ओसेनगेट कंपनी की यह टाइटन सबमरीन समुद्र में 12000 फुट तक गहराई में गई थी। यह टाइटैनिक जहाज साल 1912 में एक भयानक हादसे में डूब गया था। ताजा हादसे में टाइटन का 5 सदस्‍यीय चालक दल मारा गया है।

द सिम्‍प्‍सन शो में सबमरीन हादसे पर क्‍या कहा गया था

मारे गए लोगों में सबमरीन कंपनी ओसेनगेट के सीईओ और पाकिस्‍तानी अरबपति दाऊद भी मारे गए हैं। इस हादसे के बाद अब सोशल मीडिया में सबमरीन के डूबने और टीवी सीरिज के बारे में अटकलों का बाजार गरम हो गया है। फोर फिंगर डिस्‍काउंट ने लिखा, ‘अजीब तथ्‍य यह है कि पूर्व सिम्‍प्‍सन शोरनर माइक रेइस ने पिछले साल इसी टाइटैनिक सबमरीन में यात्रा की थी। द सिम्‍प्‍सन शो के अंतिम एपिसोड में दिखाया गया है कि होमर और को एक खराब हो चुकी सबमरीन फंस गई है।’

रेइस सिम्‍प्‍सन टाइड शो के अंतिम एपिसोड तक कार्यकारी निर्माता थे लेकिन 2009 तक वह सीरिज के निर्माता थे। इस एपिसोड में दिखाया गया था कि सबमरीन टकरा जाती है और बहुत खतरनाक स्थिति में यह फंस जाती है। बाद में उसमें लीक होने लगता है। रेइस ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि समुद्र बहुत विशाल है और यह पनडुब्‍बी बहुत छोटी थी। उन्‍होंने कहा था कि अगर यह सबमरीन समुद्र की सतह तक पहुंच गई तो मैं नहीं जानता हूं कि कोई उसमें पहुंच पाएगा या नहीं। उन्‍होंने बताया कि ओसेनगेट के साथ वह 3 अलग-अलग बार समुद्र में गोता लगा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि यह सबमरीन बहुत अच्‍छे से डिजाइन की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri