World

पीएम मोदी के छुए पैर, गाया भारत का राष्‍ट्रगान जन गण मन… कौन हैं अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन?

वॉशिगटन: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान एक अद्भुत दृश्‍य देखने को मिला है। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के पैर छू लिए और उनसे आशीर्वाद मांगा। इससे पहले मैरी ने भारत के राष्‍ट्रगान जन गण मन को पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के आखिरी कार्यक्रम में गाया था। गायिका मैरी के पीएम मोदी से आशीर्वाद लेने की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। मैरी ने चौतरफा मिल रही तारीफ पर कहा कि इस रात को वह अपनी यादों में हमेशा संजोकर रखेंगी।

मैरी अभी 38 साल की हैं और उन्‍होंने वॉशिंगटन डीसी में भारतीय अमेरिकी लोगों के कार्यक्रम में राष्‍ट्रगान को गाया था। मैरी एक चर्चित अफ्रीकी अमेरिकी हॉलीवुड स्‍टार और गाय‍िका हैं। मैरी भारतीय राष्‍ट्रगान और ओम जय जगदीश गाने को लेकर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। इस कार्यक्रम से ठीक पहले मैरी ने कहा था कि वह पीएम मोदी के लिए राष्‍ट्रगान गाने को लेकर बहुत सम्‍मानित महसूस कर रही हैं। उन्‍होंने कहा था कि वह अमेरिका के 4 राष्‍ट्रपति के लिए अब तक अमेरिकी राष्‍ट्रगान और देशभक्ति से भरे गाने गा चुकी हैं।

भारत और अमेरिका के राष्‍ट्रगान की तारीफ की

मैरी ने कहा, ‘भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के राष्‍ट्रगान में लोकतंत्र के आदर्शों और स्‍वतंत्रता के बारे में बताया जाता है और यह भारत-अमेरिका रिश्‍तों का असली सार है। एक स्वतंत्र देश उसके स्‍वतंत्र लोगों से बनता है।’ इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार सुबह मिस्र के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री की यह मिस्र की पहली यात्रा होगी। उन्होंने अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा कर रहे हैं। यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा होगी। मोदी राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका आए थे। उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की मेजबानी की थी। बाद में राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में उनका ‘रेड-कार्पेट’ पर भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri