जोन क्रमांक 13 में खुलेआम परोसी जा रही प्रतिबंधित पॉलिथीन और डिस्पोजल गिलास जोन 13 का स्वास्थ्य विभाग गैर जिम्मेदार !

भोपाल –राजधानी में नगर निगम के जोन क्रमांक 13 में हर दुकान हर मार्केट पर खुलेआम प्रतिबंधित पॉलिथीनो का इस्तेमाल किया जा रहा है वेसे तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि इन पॉलिथीनो की वजह से कैंसर जैसी बीमारी जन्म लेती है इसके अलावा प्लास्टिक एवं डिस्पोजल गिलासों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद इसके जोन क्रमांक 13 के सारे वार्डो में खुलेआम सभी मार्केट एवं दुकानों में प्रतिबंधित पोलिथीन का इस्तेमाल भारी पैमाने में किया जाता देखा जा रहा है। अगर दिखाई नहीं दे रहा तो वह है नगर निगम जोन 13 के स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य अधिकारी को। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागसेवनिया क्षेत्र में खुलेआम सभी दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जा रही है जानकारी है यह भी मिली है स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल का खेल चल रहा है। अब सवाल यह है क्या इस जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है, अगर नहीं है तो फिर वह अपना कर्तव्य ठीक तरीके से नहीं निभा रहे हैं। अगर वही ड्यूटी अपनी वास्तव में गंभीरता से कर रहे होते तो जोन क्रमांक 13 में कहीं भी पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा होता। एक तरफ तो मध्य प्रदेश सरकार के पॉलिथीन के मामले में झूठे ड़पोसले ही साबित हो रहें हैं, अगर सरकार इस मामले में बाकई गंभीर होती तो वह ऐसे लापरवाह स्वास्थय अधिकारियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती जो अपने जोन में खुलेआम कैंसर की बीमारी को फैलाने वाली पॉलिथीन और डिस्पोजल ग्लास का इस्तमाल नहीं हो रहैं होते।




