National

मुसलमानों का अपना शरियत कानून, UCC से देश में कहीं तूफान न आ जाए… फारूख अब्दुल्ला की केंद्र को चेतावनी

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधन में यूनिफॉर्म सिविल कोड को देशभर में लागू करने की जोरदार पैरवी की। पीएम की इस पैरवी को लेकर एक बार फिर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बहस छिड़ गई है। देश भर में एक समान कानून पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लग रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार को यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से पहले ठीक से सोचना चाहिए, कहीं कोई तूफान न आ जाए।
बकरीद के मौके पर मुबारकबाद देने के बाद नैशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि आज कल यह लोग (केंद्र सरकार) समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उनको इस तरफ सोचना चाहिए।’

‘मुसलमानों का अपना कानून’

फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि यह देश विविधिता से भरा है जिसमें हर मजहब, जुबान (भाषा) बोलने वाले लोग रहते हैं। मुसलमानों का अपना शरियत कानून है जिसपर उनको नजर रखनी चाहिए। वे इस पर सोचें कि उनका इस कदम उठाने से कहीं कोई तूफान न आ जाए।’

‘अल्लाह करे कम हों मुसीबतें’

बकरीद को लेकर फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि अल्लाह करे हमारी मुसीबतें कम हों और हम अमन चैन से रहें। फारूख अब्दुल्ला श्रीनगर से लोकसभा सांसद हैं। UCC पर उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसे लागू करने की जोरदार वकालत करने के बाद सामने आई है।

अमरनाथ यात्रियों को दीं शुभकामनाएं

फारूख अब्दुल्ला ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर आने वाले तीर्थयात्रियों का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘मैं यात्रा का स्वागत करता हूं। मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि यह सफल हो और यात्री आशीर्वाद लेकर लौटें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri