BhopalBusinessMadhyaPradeshNewsSports

धोनी ने बाइक पर गार्ड को दी लिफ्ट, यह देख पागल हो गए फैंस, आप भी कहेंगे वाह

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर हो या बाहर वह हर जगह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। धोनी ने हाल ही में अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवी बार चैंपियन बनाया है। हालांकि यह उम्मीद की जा रही थी कि वह अगले सीजन में नहीं खेलेंगे लेकिन टूर्नामेंट के अंत में सभी तरह की अटकलों को विराम देते हुए धोनी ने ऐलान किया कि अगर वह पूरी तरह से फिट रहे थे आईपीएल 2024 जरूर खेलेंगे।

धोनी के फैंस के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। यही कारण है कि धोनी भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रांची स्थित अपने घर में बाइक पर सिक्योरिटी गार्ड को लिफ्ट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो 2020 का बताया जा रहा है।

इस वीडियो में कुछ फैंस की भी आवाज आ रही है जिसमें वह धोनी से गेट पर आने के लिए कहते हैं लेकिन वह सिर्फ हाथ हिलाकर वापस चले जाते हैं। इस वीडियो में धोनी जिस बाइक को चला रहे हैं वह यामाहा की RX100 है। धोनी की यह सबसे पसंदीदा बाइकों में से एक है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी इस बाइक की तस्वीर को शेयर किया है।

7 एकड़ में फैला है धोनी का घर

रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने एक आलीशान फार्म हाउस बनाया है। धोनी का यह फार्म हाउस करीब 7 एकड़ में फैला में हुआ है। यही कारण है कि वीडियो वायरल होने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि आखिरी धोनी कितने बड़े रहते हैं कि उन्हें गेट तक आने के लिए बाइक चलानी पड़ी।

बता दें कि धोनी अपने फॉर्म हाउस में खेती भी करते हैं। धोनी ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वह स्ट्रॉबेरी की खेती करते हुए दिखे थे। धोनी का अपना एक एग्रीकल्चर कंपनी भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri