BhopalBusinessMadhyaPradeshNationalNews

 मध्‍य प्रदेश पेशाब कांड पर मायावती बेहद नाराज, बोलीं- बीजेपी नेता के घर बुलडोजर चलवाए शिवराज सरकार

लखनऊ: मध्‍य प्रदेश के सीधी में बीजेपी नेता प्रवेश शुक्‍ला के एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। बसपा चीफ मायावती ने भी इस घटना पर बेहद नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रवेश शुक्‍ला पर एनएसए लगाने और उसकी संपत्ति ध्वस्त करने की मांग उठाई है। मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया- ‘मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुखद है।’

मायावती ने आगे ट्वीट किया है- ‘मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से इस संबंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ न केवल एनएसए लगाएं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त और ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं।
मध्य प्रदेश के सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले पर मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब करते नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आरोपी पर सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और एनएसए लगाने की बात कही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनएसए के तहत केस दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri