पंजाब

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन,PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि,2 दिन का राष्ट्रीय शोक

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति के पितामह कहे जाने वाले और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया है। प्रकाश सिंह बादल काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मोहाली के अस्पताल में चल रहा था, मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को मुख्तार साहिब में हुआ था।

प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर सेक्टर 28 चंडीगढ़ में रखा गया है। जानकारी सामने आ रही है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देंगे। प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार 27 अप्रैल दोपहर 1 बजे उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने उनके निधन के बाद दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा।

प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को शोक व्यक्त किया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रकाश सिंह के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे और एक उल्लेखनीय राजनेता भी थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button