World

रूस ने अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच की हिरासत 3 महीने के लिए बढ़ाई, शीत युद्ध के बाद गिरफ्तार होने वाले पहले पत्रकार

मॉस्को: एक रूसी अदालत ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के संवाददाता इवान गेर्शकोविच की हिरासत को मंगलवार को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि अमेरिकी नागरिक गेर्शकोविच को 30 अगस्त तक कैद में रखने का आदेश दिया गया। उन्हें मार्च में रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने, उनके नियोक्ता और अमेरिकी सरकार ने आरोपों से इनकार किया है। मंगलवार की अदालत की सुनवाई पहले से घोषित नहीं थी और पूरे मामले को गोपनीयता से निपटाया गया।

विस्‍तार से जानकारी नहीं
रूस के अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया है कि जासूसी के आरोपों में उन्होंने कौन से सबूत जुटाये हैं। गेर्शकोविच शीत युद्ध के बाद जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए जाने वाले पहले अमेरिकी संवाददाता हैं, और उनकी गिरफ्तारी पर पश्चिमी देशों में आक्रोश देखा गया। अमेरिका सरकार ने गेर्शकोविच की हिरासत को गलत बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्हें मॉस्को की लेफोर्तोवो जेल में रखा गया है।अमेरिका के साथ तनाव बढ़ा
गेर्शकोविच की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका और रूस में तनाव बढ़ गया था। रूस का कहना है कि वह अमेरिका के कहने पर रूस के सैन्‍य परिसर की जासूसी कर रहे थे। रूसी एजेंसी का कहना है कि उन्‍होंने कई गोपनीय जानकारियां भी जुटाई हैं। इंटेलीजेंस एजेंसी एफएसबी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि गिरफ्तारी कहां की गई। दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल की कैद हो सकती है। गेर्शकोविच, रूस और यूक्रेन की जंग को कवर रहे थे। वह अखबार के लिए मॉस्‍को ब्‍यूरो से काम करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने दी है मान्‍यता

एफएसबी की तरफ से बताया गया कि रूस के विदेश मंत्रालय ने उन्‍हें एक जर्नलिस्‍ट के तौर पर मान्‍यता दी हुई है। अपनी आखिरी रिपोर्ट में गेर्शकोविच ने पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस की अर्थव्‍यवस्‍था की धीमी गति का जिक्र किया था। 31 साल के गेर्शकोविच एएफपी के लिए काम करते हैं और मॉस्‍को टाइम्‍स के लिए भी काम कर चुके हैं। रूसी भाषा में बात करने वाले गेर्शकोविच के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं। उनके पास भी अमेरिकी नागरिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri