MadhyaPradesh

आकार लेने लगा भोपाल में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

भोपाल। शहरवासियों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का सपना अब आकार लेने लगा है। खेल विभाग ने बरखेड़ा नाथू में इसकी आधारशिला रख दी है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार किया जा रहा है। इसका पवेलियन बनाने का काम शुरू हो गया है, जो अपने आप में अनोखा होगा। तीन चरणों में बनने वाले इस कांप्लेक्स के पहले चरण का काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद शहरवासियों का क्रिकेट स्टेडियम का सपना भी पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट में बहुत सारे खेलों की सुविधाएं हाेंगी, जिसमें क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है। लेकिन इसे पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) माेड पर बनाया जा रहा है।

आठ फुटबाल मैदान बनाने की तैयारी : यहां फुटबाल के आठ मैदान बनाए जाएंगे। जिसमें विभाग अपनी फुटबाल अकादमी स्थापित करेगा, जो मप्र की 12 वीं अकादमी भी होगी। इस मैदान से भविष्य के फुटबाल सितारे भी निकलकर सामने आएंगे। इस अकादमी में 100 खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।

100 एकड़ क्षेत्र में बनेगा मल्टी स्पाेर्ट्स कांप्लेक्स : यह मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 100 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें आठ फुटबाल ग्राउंड के अलावा यहां मेन इंट्री गेट बनेगा। अरबन प्लाजा, एथलेटिक्स प्रैक्टिस एरिना, एथलेटिक्स स्टेडियम, आउट डाेर स्पाेर्ट्स एरिना, प्रैक्टिस हाकी फील्ड और हाकी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इस तरह पहले चरण में सात एरिना बनाए जाएंगे। इसके बाद यहां सेंट्रल आफ एक्सीलेंस, पार्किंग एरिया, सर्विस एंटी और फुटसाल फील्ड बनाई जाएगी।

मप्र का है 738 करोड़ का खेल बजट, आधा इसी में खर्च होगा

बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने खेलों का बजट 738 करोड़ रुपये किया है। बरखेड़ा नाथू प्रोजेक्ट में आधा बजट लग जाएगा। इसमें 350 करोड़ के आस-पास खर्चा आएगा। मध्य प्रदेश का बजट इसी प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया है। पहले प्रदेश का बजट 270 करोड़ था। अभी इस प्रोजेक्ट में बाउंड्रीवाल बनाई जा चुकी है, शेष कार्य बाकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri