World

सरकार कोल इंडिया में बेच रही हिस्सेदारी, आप भी सस्ते में खरीद सकते हैं शेयर, जानिए डिटेल

नई दिल्ली : सरकार ने बुधवार को Coal India में तीन फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया। यह हिस्सेदारी एक जून यानी आज से ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से बेची जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि OFS रिटेल और नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए एक और दो जून को जारी रहेगी। कंपनी ने कहा है कि प्रस्ताव के तहत कंपनी के 9.24 करोड़ शेयर यानी 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी। इसके अलावा, अतिरिक्त बोली आने पर, इतनी ही बिक्री और करने का विकल्प रखा गया है। कोल इंडिया का शेयर बुधवार को 241.20 रुपये पर बंद हुआ। इस कीमत से कंपनी की तीन फीसदी हिस्सेदारी की कीमत लगभग 4,400 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा, ज्यादा बोली आने पर इतने ही संख्या में और शेयर यानी 1.5 फीसदी और हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया है। वहीं, गुरुवार को कोल इंडिया का शेयर (Coal India Share Price) 4.44 फीसदी की गिरावट के साथ 230.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

बेचे जाएंगे 9,24,40,924 इक्विटी शेयर

कोल इंडिया में यह हिस्सेदारी एक जून से ऑफर फॉर सेल के जरिए से बेची जा रही है। कंपनी की सूचना में कहा गया, ‘विक्रेता ने 10 रुपये फेस वैल्यू के 9,24,40,924 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव दिया है। यह बिक्री खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों के लिये एक और दो जून को होगी। यह कुल चुकता शेयर पूंजी का 1.5 फीसदी है।’

खुदरा निवेशक 2 जून को लगा सकेंगे बोली

कोल इंडिया के ऑफर फॉर सेल में खुदरा निवेशक 2 जून को बोली लगा सकेंगे। केंद्र की 3 प्रतिशत इक्विटी के विनिवेश में 1.5 प्रतिशत का ग्रीन शू विकल्प भी शामिल है। सीआईएल ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, इसके अलावा, ओवर सब्सक्रिप्शन के मामले में समान मात्रा में हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीन शू विकल्प होगा। ओएफएस मार्ग के तहत, सार्वजनिक कंपनियों में प्रवर्तक एक्सचेंजों के लिए बोली लगाने वाले प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अपने शेयर बेच सकते हैं और अपनी होल्डिंग कम कर सकते हैं।

4000 करोड़ का ओएफएस

ओएफएस का आकार करीब 4,000 करोड़ रुपये है और इसकी न्यूनतम कीमत 225 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। यह कोल इंडिया के मौजूदा बाजार भाव से करीब 7 फीसदी कम है। प्रस्ताव कोयला उत्पादक में 1.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के लिए 9.24 करोड़ शेयरों को बेचने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri