सोभा लिमिटेड के शेयरों में तेजी, आज इन चवन्नी शेयरों में लगा अपर सर्किट

नई दिल्ली: गुरुवार , 1 जून को भारतीय सूचकांकों की शुरुआत सपाट रही लेकिन सकारात्मक अनुमान के साथ हुई है। बाजार हरे निशान के साथ खुला है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में पॉजिटिव साइन दिख रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप सूचकांक तेजी के साथ हरे निशान पर पहुंच गया। BSE रियेल्टी आज का टॉप परफॉर्मर सेक्टर रहा है। सोभा लिमिटेड ( Sobha Ltd) के शेयरों में 5% से अधिक की तेजी आई, जिसके कारण बीएसई रियल्टी 1% से अधिक के गेन दिखा और इस सेक्टर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
आज बीएसई पर 2,199 शेयरों में तेजी और 942 शेयरों में गिरावट के साथ, अग्रिम-गिरावट अनुपात दृढ़ता से अग्रिमों के पक्ष में रहा। व्यापक सूचकांकों ने मुख्य सूचकांकों से उल्लेखनीय रूप से बेहतर प्रदर्शन किया। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड (Apollo Hospitals Enterprise Ltd) और एमफैसिस लिमिटेड (Mphasis Ltd led) ने बीएसई मिडकैप पैक में बढ़त हासिल की।
Centum Electronics Ltd के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक की तेजी आई है, जिसके परिणामस्वरूप आज ये BSE स्मॉलकैप पर ये टॉप गेनर रहा है। बीएसई पर इसने 52-हफ्तों से उच्चतम स्तर पर छुआ है। वहीं V2 Retail Ltd और Ashiana Housing Ltd में भी भारी खरीदारी देखने को मिली है । सुबह 10:20 बजे, बीएसई सेंसेक्स 0.10% की बढ़त के साथ 62,683 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 0.15% बढ़कर 18,562 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टॉप गेनर रहे हैं। वहीं भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी मार्केट ड्रैगर रहे हैं। आज इन पेनी स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। आने वाले दिनों में निवेशकों को इस पर नजर बनाकर रखनी चाहिए।



