52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचा इस सरकारी कंपनी का स्टॉक, क्या आपके पास है?

नई दिल्ली: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की सरकारी कंपनी है। इसे एयरोस्पेस और ग्राउंड एप्लिकेशंस के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स बनाने में महारत हासिल है। यह मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंडर नौ पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) में शामिल है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में यह 4.19 फीसदी की उछाल के साथ 118.30 रुपये पर पहुंच गया था। यह कंपनी का 52 हफ्ते का टॉप लेवल है। साथ ही कंपनी के वॉल्यूम में 1.06 गुना से अधिक तेजी दिखाई दी। कंपनी की सेल्स में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फाइनेंशियल ईयर 2022 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी की सेल 56 परसेंट की तेजी के साथ 6,479 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में काफी तेजी देखने को मिली।
फाइनेंशियल ईयर 2022 की चौथी तिमाही की तुलना में इस बार यह 125 फीसदी की बढ़त के साथ 1,382 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल साल में कंपनी ने 40.8 परसेंट रिटर्न दिया है और पिछले तीन साल में इसका रिटर्न 376.47 परसेंट रहा है। इतना ही नहीं कंपनी की सेल्स ग्रोथ 11 परसेंट (CAGR) और प्रॉफिट 18 परसेंट (CAGR) की दर से बढ़ी है। कंपनी का आरओसीई 28.7 परसेंट और आरओई 22.8 परसेंट रहा। यह कंपनी का स्ट्रॉन्ग फाइनेंशियल परफॉरमेंस दिखाता है। इतना ही नहीं कंपनी का डिविडेंड पेआउट रेश्यो 40.5 परसेंट रहा। निवेशकों को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।


