Business

कानून तो बन गया, लेकिन कब बंद होगा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

नई दिल्ली: 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस 2023 (World Environment Day) को लेकर हम सब बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन इसे कितने लोग गंभीरता से लेते हैं। ऐसा ही कुछ सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ भी है। कानून तो बन गया, इसे बैन भी कर दिया गया, लेकिन आज भी इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। साल 1907 में जब प्लास्टिक तैयार हुआ तो पूरी दुनिया में इसका फैलाव भी बहुत तेजी से हो गया। अब इसे समेटना उतनी ही बड़ी चुनौती बन गया है। आपको अपने घर में ही सिंगल यूज प्लास्टिक आराम से दिख जाएंगे। घर के आसपास , दुकानों में, बाजारों में इस बैन प्लास्टिक का इस्तेमाल बिना किसी रोक-टोक के हो रहा है।

बीते साल सिंगल यूज प्लास्टिक की चीजों को बनाने, बेचने और इस्तेमाल करने पर पाबंदी लग गई है। इस पाबंदी का मतलब इन चीजों को बनाना, आयात करना, जमा करना, डिस्ट्रिब्यूशन, स बैन को धरातल पर अब तक उतारा नहीं जा सका है। जो प्लास्तिक कभी चमत्कारी चीज माना जाता था आज वो हमारे पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इसका सिंथेटिक पॉलिमर को बरसों बरस तक कायम रहता है। इस प्लास्टिक ने लोगों को सस्ती और सुविधाजनक चीज मुहैया करा दी। हमारी जेब से लेकर घर की रसोई तक प्लास्टिक है, लेकिन ये प्लास्टिक पर्यावरण के लिए जहर है। इस प्लास्टिक को पूरी तरह से खत्म होने में सैकड़ों बरस लगते हैं।

ये जहरीले प्लास्टिक केमिकल इंसानों और जानवरों के लिए खतरनाक हैं। ये इतने जहरीले है कि सालों-साल तक मिट्टी में वैसे के वैसे पड़े रहते हैं। मिट्टी की गुणवत्ता को खराब करने, पानी को दूषित करके के साथ-साथ ये इंसानी जिदंगी के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। हमारे घरों के कचरे से लेकर पड़ोस के कूड़ेदान तक सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे में सबसे ज्यादा होता है। यही कचरा नालों से बहकर नदियों और समुद्र तक पहुंचता है। जो पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। करोड़ों के खर्च से इन कचरों के निस्तारण का काम किया जा रहा है, लेकिन ये सिंगल यूज प्लास्टिक धीरे-धीरे बड़ा खतरा बनते जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri