BhopalBusinessMadhyaPradeshNews

अडानी-अंबानी पर भारी पड़े मस्क और जुकरबर्ग, 6 महीने में कमा लिए दोनों की नेटवर्थ से ज्यादा रुपये

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) और मार्क जुकरबर्ग एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) पर भारी पड़े हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) की पूरे जीवन भर की कमाई से ज्यादा एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग ने छह महीने में कमा लिया है। एलन मस्क ने इस साल अब तक 110 अरब डॉलर कमा लिए हैं। वहीं मार्क जुकरबर्ग की बात करें तो इस साल अब तक 58.6 अरब डॉलर कमा चुके हैं। दोनों की इस साल की अब तक की कमाई देखें तो यह 168.6 अरब डॉलर हो चुकी है। वहीं अंबानी की कुल दौलत करीब 90.6 अरब डॉलर और गौतम अडानी की 60.3 अरब डॉलर है। दोनों की दौलत मिलाकर 150.9 अरब डॉलर हो रही है।

जमकर कमाई दौलत

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दोनों अरबपतियों ने इस साल जमकर पैसा कमाया है। इस साल सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले 10 अरबपतियों में 9 अमेरिका के हैं। इन 9 अरबपतियों के पास करीब 385 अरब डॉलर की दौलत है। दौलत कमाने वालों में एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग का नाम सबसे आगे है। वहीं जेफ बेजोस ने इस साल 47.6 अरब डॉलर कमाए हैं। जेफ की नेटवर्थ करीब 132 अरब डॉलर हो चुकी है।

अडानी दौलत गंवाने में रहे आगे

गौतम अडानी इस साल दौलत गंवाने में सबसे आगे रहे हैं। इस साल 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। अडानी ग्रुप का मार्केट कैप आधा रह गया है। अडानी को साल से पहले छह महीने में 60.2 अरब डॉलर की चपत लगी। इस दौरान 27 जनवरी को उनकी नेटवर्थ में 20.8 अरब डॉलर की चपत लगी जो किसी भी अरबपति का एक दिन में सबसे बड़ा नुकसान था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri