World

रूसी मिलिट्री के कब्‍जे वाले गांवों पर फिर से कब्‍जा करने लगी यूक्रेनी सेना! यूक्रेन को दावे को रूस ने नकारा

कीव: यूक्रेन ने कहा है कि उसके सैनिकों ने अपने दक्षिण-पूर्व में रूसी सेना के कब्‍जे वाले तीन गांवों को फिर से नियंत्रण कर लिया है। यह दावा यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की के उस बयान के बाद किया गया है जिसमें उन्‍होंने रक्षात्‍मक कार्रवाई की पुष्टि की थी। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की 68वीं जैगर ब्रिगेड की तरफ से रविवार को एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बिल्डिंग जिस पर बमबारी हो रही थी, उस पर यूक्रेन का झंडा फहराया गया है। इस ब्रिगेड ने वीडियो में डोनेट्स्क क्षेत्र के ब्लाहोदत्ने में मौजूदगी की बात स्‍वीकार की है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूक्रेन के ‘तेवरिया’ मिलिट्री सेक्‍टर के प्रवक्ता वालेरी शेरशेन ने टीवी पर इस घटना की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा, ‘हम जवाबी कार्रवाई के पहले परिणाम, स्थानीय परिणाम देख रहे हैं।’ वहीं दूसरी ओर उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार के एक बयान में कहा गया है कि यूक्रेन की सेना ने दक्षिणी मोर्चे पर दो दिशाओं के साथ 300 और 1,500 मीटर के बीच दक्षिण के अगले गांव मकारिवका को भी वापस ले लिया है। यूक्रेन की एक टेरीटोरियल डिफेंस यूनिट की तरफ से टेलीग्राम पर एक अपुष्‍ट फुटेज जारी की गई। इसमें नजर आ रहा है कि कैसे यूक्रेनी सैनिक यूक्रेनी पोस्‍ट्स के सबसे करीब के गांव नेस्कुचने में अपना झंडा थामे हुए हैं। मलियार ने कहा, ‘जिस पोजीशन पर हमारी सेनाएं रक्षात्मक हैं, उस तरफ की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’

जेलेंस्‍की ने नहीं दी जानकारी
यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने भी सैनिकों की प्रशंसा की। हालांकि उन्‍होंने उन क्षेत्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जहां पर लड़ाई के बारे में जानकारी मिली है। जेलेंस्‍की ने कहा, ‘निश्चित रूप से, मैं इस दिन के लिए हमारे सैनिकों का आभारी हूं।’ जेलेंस्की ने यह बात तब कही जब वह पूर्व और दक्षिण में लड़ाई के केवल दो मुख्य क्षेत्रों का जिक्र कर रहे थे। डोनेट्स्क और जापोरीझिया क्षेत्रों के किनारे स्थित ब्लाहोदत्ने में जैगर ब्रिगेड के एक प्रवक्ता मायरोस्लाव सेमेनियुक ने बताया कि एक असॉल्‍ट टीम कई बिल्डिंग्‍स में दाखिल हुई। उसके बाद उसने छह रूसी सैनिकों को पकड़ लिया।’

रूसी सैनिकों के छिपे होने का दावा

ब्रिगेड का दावा है कि यहां पर लगभग 60 रूसी सैनिक छिपे हुए थे। सेमेनियुक ने कहा कि रूस की तरफ से उन पर बराबरी गोलीबारी की जाती रही लेकिन वह उन्‍हें रोक नहीं सका। अब यूक्रेन की सेना का अगला टारगेट उरोझायने गांव है और उसने कहा है कि इस पर भी वह जीत हासिल करके रहेगी। उसके बाद वह दक्षिण की तरफ और आगे बढ़ेगी। दूसरी तरफ रूस के रक्षा मंत्रालय रविवार को इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में यूक्रेन के हमले नाकाम साबित हो रहे हैं। एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में फ्रंट लाइन के दक्षिणी डोनेट्स्क और जापोरिजिया पर आक्रामक अभियानों के यूक्रेनी प्रयास पूरी तरह से असफल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri