Business

पटना -रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, जानिए टाइम-टेबल और रूट

नई दिल्ली: बिहार और झारखंड के लोगों को इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। वंदे वक्त से वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात का इंतजार कर रहे बिहार-झारखंड के यात्रियों को जल्द ही इसका तोहफा मिल जाएगा। आज पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का आज यानी 12 जून तो पटना पटना से रांची के लिए वंदे भारत ट्रेन निकल चुकी है। पटना-रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हो गई।

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। 12 जून को इसका ट्रायल रन शुरू हो गया है। पटना जंक्शन से ट्रेन सुबह 6.55 बजे की रवाना हो चुकी है। ट्रेन दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। पटना से रांची के बीच ये ट्रेन छह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन जहानाबाग, गया, कोडरमा, बरकाकाना , हजारीबाग, मेसरा होते हुए रांची पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन रांची से 14.20 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।

कब से होगी शुरू

यात्रियों को इस ट्रेन से सफर करने के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। ट्रायल रन सफल होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। माना जा रहा है कि ट्रायल रन के बाद इसी महीने में पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी, हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हो सकी है। ट्रायल रन के दौरान नियमित परिचालन के पूर्व सुरक्षा जांच, लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग जैसी चीजों को तय किया जा रहा है। इन ट्रायल रन के दौरान ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वो रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें। वहीं मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button