वंदे भारत ट्रेन इटारसी से रवाना, दोपहर तीन बजे जबलपुर में सांसद करेंगे स्वागत

जबलपुर। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को जबलपुर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। रवाना होने से पहले लोगों ने नारे लगाए गए। ट्रेन में सवार लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रानी कमलापति से चली ट्रेन इटारसी पहुंच चुकी है और जबलपुर तीन बजे पहुंचेगी, जहां वंदे भारत ट्रेन का सांसद राकेश सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधि स्वागत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नरसिंहपुर, पिपरिया, करेली, गाडरवारा में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आज पांच वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया। जिसमें से दो ट्रेन रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से रवाना की गई। वहीं तीन ट्रेनों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच लगाए गए हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आज 500 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं इनमें भोपाल के कई स्कूलों के बच्चे भी हैं जिन्हें रानी कमलापति से इटारसी रेलवे स्टेशन तक लाया गया। यात्री जबलपुर तक का सफर करेंगे। ट्रेन का स्वागत नरसिंहपुर, पिपरिया, श्रीधाम गाडरवारा, और नर्मदा पुरम में किया जाएगा। ट्रेन लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।



