MadhyaPradesh

मध्य प्रदेश में 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य, जीएडी ने मांगी रिपोर्ट

भोपाल। चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य पूरा करेगी। अभी तक 65 हजार भर्तियां हो चुकी हैं। शेष पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन मंडल प्रक्रिया कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से अब तक हुई भर्ती को लेकर रिपोर्ट मांगी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह विभागवार रिक्त पदों पर भर्ती की समीक्षा की जाएगी।

कर्मचारी चयन मंडल को रिक्त पद भरने की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में राज्य और जिला संवर्ग के रिक्त पदों को चिह्नित करके भरने का काम चल रहा है। लोक सेवा आयोग साढ़े पांच हजार पद विज्ञापित कर चुका है। वहीं, कर्मचारी चयन मंडल को 90 हजार से अधिक पदों को भरने की जिम्मेदारी दी गई है।

65 हजार पोस्ट पर हुई भर्ती

अब तक 65 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और शेष पद 15 अगस्त तक भरे जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय-सीमा में पदों की पूर्ति के लिए सभी विभागों से कहा गया है। साथ ही अब तक हुई भर्ती को लेकर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। अगले सप्ताह विभागवार समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button