MadhyaPradesh

बरसों से अटके मुजफ्फरपुर-सुगौली रेल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर गुड न्यूज, जल्द होगी पूरी

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Live News) से अहम खबर सामने आई है। यहां भूमि अधिग्रहण नहीं होने के चलते पिछले तीन साल से अटकी पड़ी मुजफ्फरपुर- सुगौली रेललाइन दोहरीकरण (Muzaffarpur Sugauli Rail Route) का रास्ता अब साफ होता दिख रहा। दरअसल जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कर लेने के कारण अब इस प्रोजेक्ट के पूरे होने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच मंगलवार से मोतीपुर के मौजा महल में रैयतों को मुआवजा भुगतान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

11 गांवों में किया गया जमीन अधिग्रहण

जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल 11 गांवों में भूमि का अधिग्रहण किया गया है। मुआवजा भुगतान करने की प्रक्रिया को हर हाल में जुलाई तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अगस्त में कुल अधिग्रहण की गई 38.1 एकड़ जमीन रेलवे को सौंप दी जाएगी। सुगौली से आगे दोहरीकरण का काम बहुत पहले ही पूरा हो चुका है। इस पर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो चुका है, लेकिन मुजफ्फरपुर जिले में जमीन लेने की प्रक्रिया में समस्या के कारण यह परियोजना तीन वर्षों से लंबित थी।

ऐसे तेज हुई रेल लाइन डबलिंग की कवायद

इसी मुद्दे पर हाल में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को पत्र लिखकर शीघ्र भू-अर्जन कार्य को पूरा कराने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया था। इसके लिए डीएम प्रणव कुमार ने तुरंत काम को पूरा करने का निर्देश भी दिया था। जमीन अधिग्रहण को लेकर 53 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। इसके अलावा अगर और अधिक राशि की आवश्यकता पड़ेगी तो रेलवे की ओर से भू-अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri