Business

मोटा मुनाफा चाहिए तो JSW Steel, HFCL और Engineers India पर रखें नजर, जानिए क्यों आ सकती है तेजी

नई दिल्ली: शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स एक सीमित दायरे में तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी स्टॉक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। बैरोमीटर इंडेक्स एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) सुबह 10.30 बजे 321.54 अंक यानी 0.51% की तेजी के साथ 63,046.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) 93.40 अंक यानी 0.50% की तेजी के साथ 18,694.90 अंक पर ट्रेड कर रहा था। एसएंडपी बीएसई मिड-कैप इंडेक्स (S&P BSE Mid-Cap index) में 0.78% तेजी आई है जबकि एसएंडपी बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स (S&P BSE Small-Cap index) 0.74% चढ़ा है। मंगलवार 13 जून, 2023 को इन तीन ट्रेंडिंग शेयरों पर करीबी नजर बनाए रखें…

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब दो फीसदी तेजी आई। कंपनी को गोवा में दो आयरन ओर ब्लॉक्स के लिए प्रीफर्ड बिडर चुना गया है। नॉर्थ गोवा में स्थित VI- Cudnem-Cormolem Mineral Block में 9.77 MMT और IX-Surla-Sonshi Mineral Block में 65.73 MMT लौह अयस्क का भंडार होने का अनुमान है। कॉरपोरेशन ने Block VI से मिनरल डिस्पैच की वैल्यू का 96.65% और Block IX से 109.80% ऑफर किया है।

एचएफसीएल

एचएफसीएल (HFCL) को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) से 80.92 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को दिल्ली मेट्रो के फेज-4 की तीन अहम लाइनों पर फाइबर ऑप्टिक्स ट्रांसमिशन सिस्टम (FOTS) इन्सटॉल करने का काम मिला है। यह काम नोटिफिकेशन जारी होने के 156 हफ्ते में पूरा होना है। इसके बाद कॉरपोरेशन को 104 हफ्ते का वारंटी सपोर्ट देना होगा।

इंजीनियर्स इंडिया

इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) को ओएनजीसी से 472 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके बाद आज कंपनी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में दो फीसदी तेजी आई है। इंजीनियर्स इंडिया को उरान प्लांट में सीएसयू ऑफ-गैस कंप्रेशर और रिजेनरेशन गैस कंप्रेशर को रिप्लेस करने के साथ-साथ सीबीडी वेसल इन्सटॉल करने का काम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 472 करोड़ रुपये के आसपास होगी और इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 40 महीने का समय लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri