Business

मार्केट खुलते ही मिला बंपर रिटर्न, 20 फीसदी तक चढ़ गए ये पेनी स्टॉक्स, यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच अधिकांश एशियन मार्केट्स ने आज तेजी से साथ दिन की शुरुआत की। एफएमसीजी, टेलिकम्युनिकेशंस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स में तेजी के दम पर भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी दिख रही है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सबसे कम तेजी बीएसई कैपिटल गुड्स और बीएसई रियल्टी में दिख रही है। बीएसई पर 2,224 शेयरों में तेजी आई है जबकि 769 शेयरों में गिरावट है। कुल मिलाकर एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो मजबूती के साथ एडवांसेज के फेवर में है। बीएसई मिडकैप के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी पीबी फिनटेक लिमिटेड (पॉलिसीबाजार) के शेयरों में आई है। इसमें चार फीसदी से अधिक तेजी रही है। ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी से अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में आठ फीसदी तेजी आई और यह 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। बीएसई स्मॉलकैप के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी इसी में आई है। एवरेस्ट कैंटो सिलेंडर लिमिटेड और थॉमस कुक (इंडिया) के शेयरों में भी भारी लिवाली देखी जा रही है।

सुबह 10:15 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.55% की तेजी के साथ 63,067 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) भी 0.52% की तेजी के साथ 18,697 के लेवल पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स (Asian Paints), आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यह रही उन पेनी शेयरों की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले दिनों में इन शेयरों पर करीबी नजर बनाएं रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri