बाजार खुलते ही आज इस शेयर ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, लगातार बनी हुई है तेजी

मुंबई: शेयर बाजार में उछाल के बीच आज कई शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कई स्टॉक्स ऐसे हैं जिनमें आज तेजी देखी जा रही है। ऐसा ही एक एएमसी स्टॉक में 17 फीसदी से ज्यादा का भारी उछाल आया है। आज निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के शेयर में 17.73 फीसदी की बंपर तेजी देखी जा रही है। बीएसई पर शेयर का इंट्राडे का हाई और लो लेवल क्रमशः 301.25 रुपये प्रति शेयर और 258.50 रुपये प्रति शेयर है। आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी में 0.65% की शानदार बढ़त देखी गई है। वहीं सेंसेक्स में 0.71% की तेजी आई है।
एएमसी स्टॉक में उछाल मुख्य रूप से सेबी बोर्ड की हालिया बैठक के नतीजों के बाद देखने को मिल रहा है। निप्पॉन लिमिटेड ने प्रति शेयर 7.50 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल लाभांश 11.50 रुपये प्रति शेयर होता है। इसकी रिकॉर्ड तिथि आज यानी 30 जून, 2023 निर्धारित की गई है। जबकि अंतिम लाभांश के लिए भुगतान तिथि 19 जुलाई, 2023 से शुरू होने वाली है।
बता दें कि निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट, पेंशन फंड, ऑफशोर फंड आदि कई सेक्टरों में काम कर रही है। इसके शेयर में निवेशकों को लगातार बंपर रिटर्न मिला है। कंपनी ने लगातार 87.8% के स्ट्रांग डिविडेंड पे-आउट रेशियो को बरकरार रखा है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।


