World

फ्रांस में दंगाइयों ने फूंक दी सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी, ‘बदले की आग’ में जल गया ज्ञान का खजाना

पेरिस : पुलिस की गोलीबारी में एक किशोर की हत्या के बाद से फ्रांस जल रहा है। शुक्रवार की रात भी फ्रांस में अशांति से भरी रही जिस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख इमारतों और पुलिस वाहनों सहित कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें लूट लिया। प्रदर्शनकारियों ने देश की कई बैंकों को लूट लिया, स्कूलों और शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी में आग लगा दी। खबरों की मानें तो अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 200 से अधिक पुलिसकर्मी दंगों में घायल हो चुके हैं।

फ्रांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें दंगाई मार्सिले शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी का आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में इमारत के भीतर आग की लपटों को देखा जा सकता है। इसे ज्ञान, संस्कृति और सामुदायिक संसाधनों का ‘नुकसान’ माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी निंदा की है और इसे ‘बड़ा नुकसान’ बताते हुए इन प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जाहिर की है।

‘नाहेल के लिए बदला’

पेरिस के एक उपनगर नानटेयर में नाहेल एम. को मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी। नाहेल ने ट्रैफिक पुलिस पर रुकने से इनकार कर दिया था और गाड़ी चला कर भागने लगा, जब पुलिस ने उसे गोली मार दी। उपनगर से सामने आई फुटेज के अनुसार, जलते हुए मलबे के बीच, नैनटेयर में एक दीवार पर ‘नाहेल के लिए बदला’ पेंट किया हुआ दिखाई दिया। एक बैंक में भी आग लगा दी गई और लड़के की याद में आयोजित मार्च के हिंसक हो जाने के बाद पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पेरिस में कई जगह लगा कर्फ्यू

इस बीच, सीएनएन ने एक रिपोर्ट में बीएफएमटीवी के हवाले से कहा कि मार्सेल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर बम फेंके। उत्तरी शहर लिली के वीडियो में सड़कों पर आग जलती हुई और पुलिस अधिकारियों को भागते हुए देखा गया है। क्षेत्रीय प्राधिकारी ने कहा कि लिली में अधिकारियों की ओर से प्रतिबंधित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद छह लोगों को पूछताछ के लिए ले जाया गया। लिली में बसें और ट्रामवे रात 8 बजे के बाद बंद कर दिए गए, जबकि पेरिस के कई उपनगरों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri